Shivraj Singh Chouhan | Madhya Pradesh Coronavirus Latest News Updates: Shivraj Singh Chouhan Discharged From Chirayu Hospital, MP Chief Minister Thanks To Doctors | घर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बोल- आप भगवान का रूप हैं, आपका यह ऋण मैं कभी नहीं चुका सकता हूँ

Shivraj Singh Chouhan | Madhya Pradesh Coronavirus Latest News Updates: Shivraj Singh Chouhan Discharged From Chirayu Hospital, MP Chief Minister Thanks To Doctors | घर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बोल- आप भगवान का रूप हैं, आपका यह ऋण मैं कभी नहीं चुका सकता हूँ


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Shivraj Singh Chouhan | Madhya Pradesh Coronavirus Latest News Updates: Shivraj Singh Chouhan Discharged From Chirayu Hospital, MP Chief Minister Thanks To Doctors

भोपाल5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अस्पताल से छुट्‌टी होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कुछ तरह अस्पताल स्टॉप और वहां भर्ती मरीजों का अभिवादन किया।

  • बेटे कार्तिक सिंह ने घर पहुंचने का वीडियो शेयर किया, कहा- आप का स्वागत है पिताजी
  • चिरायु अस्पताल में भर्ती होने के बाद 3 बार टेस्ट हुए, पहली दो रिपोर्ट पॉजिटिव आईं थीं

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 12वें दिन कोरोना को मात देकर घर लौट आए। उन्होंने घर जाने के पहले अस्पताल के बाहर कार के गेट पर खड़े होकर दोनों हाथ ऊपर उठाते हुए सभी का अभिवादन किया। घर पहुंचने पर उन्होंने कहा- मैं आज पूर्ण स्वस्थ होकर घर वापस लौटा हूं। मैं डॉक्टर्स, नर्सेज सहित पूरी टीम को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने मेरा सदैव ध्यान रखा। कोरोना योद्धा निस्वार्थ भाव से अस्पताल के प्रत्येक मरीज की देखभाल कर रहे हैं। आप भगवान का रूप हैं। आपका यह ऋण मैं कभी नहीं चुका सकता हूँ। हमें भी उनका सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब मैं भी कोरोना योद्धा बन गया हूं। लापरवाही आप और आपके परिवार पर भारी पड़ सकती है। इसलिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। घर से निकलते समय मास्क जरूर लगाएं और शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

अस्पताल से बाहर आने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने पूरे स्टॉप के साथ ग्रुप फोटो खिचवाई।

25 को हुए थे अस्पताल में भर्ती
शिवराज सिंह चौहान 25 जुलाई को अस्पताल में भर्ती हुए थे। अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनका तीन बार कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए। दो बाद पॉजिटिव आए थे, जबकि बुधवार को तीसरी रिपोर्ट निगेटिव बताई गई। इसके बाद अस्पताल से 12वें दिन उन्हें छुट्‌टी मिल गई।

शिवराज के बेटे कार्तिकेय ने घर आने का वीडियो ट्वीट किया-

0





Source link