Last Updated:
Sarpanch Mahendra Singh Kushwaha Video Viral: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले की सीरेगांव ग्राम पंचायत में 172 वोटों से निर्वाचित सरपंच महेंद्र सिंह कुशवाहा ने विकास कार्यों की मंजूरी न मिलने और अधिकारियों के सहयोग न करने से परेशाव होकर पंचायत भवन में खुद को ताला लगाकर बंद कर लिया. इस मामले का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है.
राहुल मेहरा,
Sarpanch Mahendra Singh Kushwaha Video Viral: एमपी के नरसिंहपुर जिले के चीचली ब्लॉक की सीरेगांव ग्राम पंचायत से एक चौंकाने वाला
मामला सामने आया है, जिसने स्थानीय प्रशासन की संवेदनशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. ग्राम पंचायत के 172 वोटों से निर्वाचित सरपंच महेंद्र सिंह कुशवाहा ने विकास कार्यों की मंजूरी न मिलने और अधिकारियों के सहयोग न करने के कारण पंचायत भवन में खुद को ताला लगाकर बंद कर लिया. सरपंच का आरोप है कि पंचायत चुनाव जीतने के बाद से वे लगातार संबंधित अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी लिखित शिकायतों के बावजूद न तो विकास कार्य मंजूर हो रहे हैं और न ही राशि जारी की जा रही है.महेंद्र सिंह ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो वे पंचायत भवन में ही आत्मदाह का कदम उठा सकते हैं.
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने ग्राम कोटवार को सुरक्षा के लिए पंचायत भवन के बाहर तैनात किया. हालांकि, लगभग 12 घंटे बीत जाने के बावजूद भी किसी शासन अधिकारी या कर्मचारी ने सरपंच से संपर्क नहीं किया. इस बीच, स्थानीय ग्रामीण सरपंच के समर्थन में सामने आए हैं और विकास कार्यों की मंजूरी के लिए उनके पक्ष में आवाज बुलंद कर रहे हैं.
विकास कार्य पर असर
इस घटना से पता चलता है कि चुनाव जीतने के बावजूद अगर जनप्रतिनिधियों को प्रशासनिक सहयोग नहीं मिलता है, तो विकास कार्य प्रभावित होते हैं और स्थानीय नेतृत्व निराशा का सामना करता है. इस मामले ने यह भी दिखाया कि पंचायत स्तर पर शासन-प्रशासन की एक्टिवनेस कितनी जरूरी है, ताकि जनप्रतिनिधि अपने मतदाताओं के लिए सही तरीके से काम कर सकें. सरपंच महेंद्र सिंह कुशवाहा का कदम न केवल प्रशासन के लिए चेतावनी है, बल्कि यह ग्रामीण समुदाय और सरकार के बीच भरोसे और सहयोग की जरूरत को भी उजागर करता है. इस विवाद के बाद यह सवाल उठता है कि क्या स्थानीय प्रशासन समय पर जनता के निर्वाचित प्रतिनिधियों का समर्थन कर पा रहा है.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें