Brian Lara quashes rumours, confirms being tested negative for Coronavirus, said, Careless and false information | पूर्व क्रिकेटर ब्रायन लारा ने कराया कोरोना वायरस टेस्ट, जानिए क्या आई रिपोर्ट

Brian Lara quashes rumours, confirms being tested negative for Coronavirus, said, Careless and false information | पूर्व क्रिकेटर ब्रायन लारा ने कराया कोरोना वायरस टेस्ट, जानिए क्या आई रिपोर्ट


नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा (Brian Lara) ने अपने कोरोना वायरस टेस्ट (Coronavirus) के पॉजिटिव आने की खबरों को खारिज किया है और कहा है कि ये गलत खबर है. सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में बताया जा रहा था कि लारा कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, लारा ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि उनका टेस्ट निगेटिव रहा है. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह इस महामारी में नकारात्मकता न फैलाएं.

यह भी पढ़ें- मुंबई में भारी बारिश से डीवाई पाटिल स्टेडियम को भारी नुकसान, देखिए तस्वीरें

लारा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में लिखा, ‘मैंने उन अफवाहों को सुना है जिनमें मुझे कोविड-19 पॉजिटिव बताया जा रहा है और ये जरूरी है कि मैं सच्चाई बताऊं. ये जानकारी न सिर्फ गलत है बल्कि कोरोना वायरस के इस मुश्किल दौर में इस तरह की गलत खबरें फैलाना नुकसानदेह है.’

उन्होंने कहा, ‘आपने मुझे निजी तौर पर प्रभावित नहीं किया, लेकिन चिंता का विषय यह है कि गलत जानकारी फैलाना लापरवाही है और इसने मेरे लोगों में गैरजरूरी चिंता पैदा कर दी. ये वायरस ऐसी चीज नहीं है जिसे हम नकारात्मकता फैलाने के लिए उपयोग में लें. मैं उम्मीद करता हूं कि हम सभी सुरक्षित रहे क्योंकि जैसा देखा जा सकता है कि कोविड-19 निकट भविष्य में कहीं नहीं जा रहा है.’ इस महामारी के कारण अभी तक कुल 7 लाख लोग पूरी दुनिया में अपनी जान गंवा चुके हैं.’
(इनपुट-आईएएनएस)





Source link