Hearing begins on bail plea of Arora brothers in sanitizer’s tax evasion case; Debate not complete, will continue on friday | सैनिटाइजर की टैक्स चोरी मामले में अरोरा बंधुओं की जमानत अर्जी पर सुनवाई शुरू; बहस पूरी नहीं, शुक्रवार को भी जारी रहेगी

Hearing begins on bail plea of Arora brothers in sanitizer’s tax evasion case; Debate not complete, will continue on friday | सैनिटाइजर की टैक्स चोरी मामले में अरोरा बंधुओं की जमानत अर्जी पर सुनवाई शुरू; बहस पूरी नहीं, शुक्रवार को भी जारी रहेगी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hearing Begins On Bail Plea Of Arora Brothers In Sanitizer’s Tax Evasion Case; Debate Not Complete, Will Continue On Friday

जबलपुर31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जबलपुर हाईकोर्ट में चल रही है अरोरा बंधुओं की जमानत अर्जी पर सुनवाई।

  • हाई कोर्ट जबलपुर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कर रहा है सुनवाई
  • शुक्रवार को भी आरोपी पक्ष और सरकारी वकील अपने पक्ष रखेंगे

सैनिटाइजर की टैक्स चोरी के मामले में गिरफ्तार सोम डिस्टलरी के डायरेक्टर जगदीश अरोरा और उनके भाई अजय अरोरा की जमानत अर्जी पर हाई कोर्ट जबलपुर में गुरुवार को सुनवाई शुरू हुई, लेकिन बहस पूरी नहीं होने कारण कोर्ट ने बहस शुक्रवार को भी जारी रखने का आदेश दिया है। अब शुक्रवार को भी आरोपी के वकील और सरकारी वकील अपने-अपने पक्ष रखेंगे। कोर्ट वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई कर रहा है।

कोरोना का संक्रमण फैलने के बाद बंद पड़ी सोम डिस्टलरीज में शराब की जगह सैनिटाइजर का उत्पादन कर 25 करोड़ रुपए का सैनिटाइजर बाजार में बेच दिया गया। उस पर लगने वाला 18 प्रतिशत जीएसटी जमा न होने पर डीजीजीआई ने सर्च की कार्रवाई की। इस दौरान कंपनी के संचालक जगदीश अरोरा, उनके भाई अजय अरोरा सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। जमानत का लाभ पाने जगदीश अरोरा की ओर से यह अर्जी दायर की गई, वहीं कार्रवाई को चुनौती देकर एक रिट याचिका कंपनी की ओर से दायर की गई। इन दोनों ही मामलों पर हाईकोर्ट में एक साथ सुनवाई हो रही है।

एक महीने पहले हुई थी अरोरा बंधुओं की गिरफ्तारी
बता दें कि 25 करोड़ के सैनिटाइजर को बिना टैक्स बेचने के मामले में पुलिस ने एक महीने पहले जगदीश अरोरा उनके भाई अजय अरोरा को गिरफ्तार किया था। उसके पहले पुलिस ने अरोरा बंधुओं से 28 घंटे लंबी पूछताछ हुई थी। उस वक्त जिला अदालत में अरोरा बंधुओं के वकील अजय गुप्ता ने बताया था कि उनकी ओर से कोविड-19 शुरू होने के बाद से ही सैनिटाइजर का निर्माण किया जा रहा था। सोम ग्रुप अब तक 8 करोड़ जीएसटी जमा कर चुका हैं।

0



Source link