इंदौर6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
अभियान के अंतर्गत जिन-जिन क्षेत्रों में आवारा पशु घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं, उन क्षेत्रों में अनाउंसमेंट के द्वारा पशु पालकों को सचेत किया जाएगा। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।- फाइल फोटो
- नगर निगम जल्द प्रारंभ करेगा अभियान, आवारा पशुओं की की जाएगी धरपकड़
- गुरुवार को निगम के रिमूव्हल विभाग की बैठक में निगमायुक्त ने की चर्चा
नगर निगम पशु पालकों के खिलाफ बड़े स्तर पर मुहिम शुरू करने जा रहा। शहर में नजर आ रहे आवारा पशुओं की धरपकड़ की जाएगी। इस दौरान विवाद करने वाले पशु पालकों पर जिला बदर की कार्रवाई होगी।
निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने गुरुवार को निगम मुख्यालय में रिमूव्हल विभाग और कोंदवाडा विभाग की बैठक ली। इसमें चर्चा हुई कि परदेशीपुरा, खातीपुरा, पालदा, संगम नगर, महावर नगर, द्वारकापुरी, महू नाका, जोन 9 के आंतरिक क्षेत्र व शहर के अन्य क्षेत्रों में फिर आवारा पशु सड़कों पर नजर आ रहे हैं। इसके लिए कोंदवाड़ा और रिमूवल विभाग को निर्देशित कर पशुओं की धरपकड़ के लिए अभियान चलाए जाने की बात हुई।
अभियान के अंतर्गत जिन-जिन क्षेत्रों में आवारा पशु घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं, उन क्षेत्रों में अनाउंसमेंट के द्वारा पशु पालकों को सचेत किया जाएगा। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन की मदद से निगम द्वारा आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला में भेजा जाएगा। यदि पशु पालक कार्रवाई में बाधा डालते हैं तो उनके विरूद्ध जिलाबदर की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही इनके मकान व भवनों के अवैध हिस्से और बाडों को तोड़ने की कार्रवाई भी होगी।
0