टाटा मोटर्स की Nexon EV ली जा सकेगी मासिक किराये पर
Nexon EV: ग्राहक न्यूनतम 18 महीने की किराया योजना से लेकर 24 और 36 माह के विकल्प में से कोई भी चुन सकते हैं. इस तरह 18 माहे लिए किराये पर गाड़ी लेने वाले ग्राहक को 47,900 रुपए का मासिक किराया देना होगा, जबकि 24 माह की अवधि में 44,900 रुपए और 36 माह के लिए 41,100 रुपए मासिक किराया देना होगा.
न्यूनतम 18 महीने की किराया योजना
बयान के मुताबिक ग्राहक न्यूनतम 18 महीने की किराया योजना से लेकर 24 और 36 माह के विकल्प में से कोई भी चुन सकते हैं. इस तरह 18 माहे लिए किराये पर गाड़ी लेने वाले ग्राहक को 47,900 रुपए का मासिक किराया देना होगा, जबकि 24 माह की अवधि में 44,900 रुपए और 36 माह के लिए 41,100 रुपए मासिक किराया देना होगा.
यह भी पढ़ें- Audi India ने भारत में शुरू की SUV RS Q8 की बुकिंग, 15 लाख रुपए में करें बुकऑरिक्स ऑटो इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेस के साथ किया समझौता
टाटा मोटर्स ने इस कार को किराये पर उपलब्ध कराने के लिए ऑरिक्स ऑटो इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेस के साथ समझौता किया है. शुरुआत में यह योजना दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, पुणे, हैदराबाद और बेंगलुरू में उपलब्ध होगी.
टाटा मोटर्स के यात्री वाहन कारोबार इकाई के अध्यक्ष शैलेश चंद्र ने कहा, ई-वाहन (Electric Vehicle) भविष्य हैं. इस तेजी से बढ़ते क्षेत्र में अगुवा होने के नाते कंपनी देश में अपने उत्पादों की पहुंच और उन्हें लोकप्रिय बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.