- Hindi News
- Local
- Mp
- Ujjain Bike Robbery News; Biker Gang Involved In Robberies Busted In Madhya Pradesh Ujjain
इंदौर18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आरोपी चोरी की गाड़ी में मेघदूत नगर से बापट चौराहे की ओर रहे थे।
- आरोपियों के पास से पुलिस ने 15 बाइक बरामद की, इनकी कीमत 8 लाख रुपए आंकी गई
- आराेपी प्रेमिका से मिलने उज्जैन जाता था, यहीं पर उसकी 5वें सदस्य मजहर से मुलाकात हुई
हीरानगर पुलिस ने इंदौर और उज्जैन में दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के 15 दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। जब्त वाहनों में 11 एक्टिवा और 4 बाइक शामिल हैं। जब्त वाहनों की कीमत 8 लाख रुपए आंकी गई है। आरोपी नशे के आदी हैं और अपनी प्रेमिका के शौक पूरे करने, उन्हें घुमाने-फिराने के लिए के लिए वाहन चुराते थे।
हीरानगर पुलिस ने बताया कि रात में गश्ती दल को एक्टिवा में सवार दो और बाइक में तीन युवक मेघदूत नगर से बापट चौराहे की ओर आते दिखे। पुलिस को देखकर इन्होंने गाड़ी घुमा ली। पुलिस को इन पर शक हुआ तो तत्काल घेराबंदी कर आकाश उर्फ भूरी पिता राजेश जटिया निवासी मेघदूत नगर, महेन्द्र पिता बद्रीलाल ठाकुर निवासी कबीट खेड़ी, जतिन पिता राजू सिंह वर्मा निवासी मेघदूत नगर, शिवा उर्फ हर्ष पिता यशवंत सिंह हाडा, निवासी मेघदूत नगर और मजहर पिता मोहम्मद खान निवासी अवन्तीपुरा विष्णू गली उज्जैन को पकड़ा।
पकड़ में आए युवकों से पुलिस ने एक्टिवा और बाइक के बारे में पूछताछ की तो इन्हांेने चोरी करना कबूला। पुलिस ने इनके पास से इंदौर और उज्जैन से चोरी 15 दो पहिया वाहन बरामद किए। पुलिस को आकाश के पास से 2 एक्टिवा और 1 बाइक, महेन्द्र के पास से 4 एक्टिवा, जतिन के पास से 1 एक्टिवा, शिवा के पास से 1 एक्टिवा और 1 बाइक वहीं, मजहर के पास से 4 एक्टिवा और एक बाइक बरामद हुई।
आरोपियों से बताया कि आकाश, शिवा और जतिन वाहन चुराते हैं और फिर इंदौर में आरोपी महेन्द्र तथा उज्जैन में आरोपी मजहर को बेच देते हैं। आरोपियों से बरामद हुए वाहनों में 9 वाहन इंदौर के थाना हीरानगर, लसूड़िया, तिलकनगर सहित अन्य थाना क्षेत्र से चुराए गए हैं। वहीं, 6 वाहन उज्जैन के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चुराए हैं। आराेपी मजहर पर उज्जैन में अलग-अलग थानों में 8 अपराध दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि एक आरोपी की प्रेमिका उज्जैन में रहती है। उसी से मिलने जाने के दौरान इनकी मुलाकात मजहर से हुई। जहां चोरी के वाहनों को बेचने की डील हुई।
0