जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया में फिर की PM मोदी की गलत फोटो पोस्ट, विवाद बढ़ा तो हटाई तस्वीर | bhopal – News in Hindi

जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया में फिर की PM मोदी की गलत फोटो पोस्ट, विवाद बढ़ा तो हटाई तस्वीर | bhopal – News in Hindi


मध्‍य प्रदेश के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी पूर्व में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फेक तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहे हैं (फाइल फोटो)

विवाद घिरने पर मध्य प्रदेश कांग्रेस (MP Congress) के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jitu patwari) ने देर शाम अपने ट्विटर हैंडल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के हाथ में कटोरा लेने वाली इस तस्वीर को हटा दी

भोपाल. देश की अर्थव्यवस्था, किसानों की बिगड़ती आर्थिक स्थिति, बेरोजगारी, प्रवासी मजदूरों के मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर किए एक पोस्ट से मध्य प्रदेश कांग्रेस (MP Congress) के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jitu Patwari) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. जीतू पटवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के फोटो के साथ शनिवार सुबह एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने देश के हालात को लेकर प्रधानमंत्री पर तंज कसा था. जीतू पटवारी के इस पोस्ट में पीएम मोदी (PM Modi) अपने हाथ में कटोरा लिए हुए दिखाई दे रहे हैं.

बीजेपी का आरोप है कि प्रधानमंत्री की इस तस्वीर से छेड़छाड़ कर यह फोटो तैयार किया गया है. इस मामले को लेकर बीजेपी के नेता शैलेंद्र शर्मा ने विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा से इसकी शिकायत की है. जिस पर प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने संज्ञान लेते हुए कांग्रेस के विधायक जीतू पटवारी से जवाब तलब करने की बात कही है. उन्होंने प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को पत्र लिख कर प्रधानमंत्री की फोटो के साथ छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है.

विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने बीजेपी के नेता शैलेंद्र शर्मा की शिकायत पर कार्रवाई के लिए राज्य के गृह मंत्री को पत्र लिखा है

जीतू पटवारी ने अपने ट्विटर हैडल से तस्वीर हटाईविवाद घिरने पर जीतू पटवारी ने देर शाम अपने ट्विटर हैंडल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में कटोरा लेने वाली इस तस्वीर को हटा दी.

बता दें कि पूर्व मंत्री जीतू पटवारी पहले भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाते रहे हैं. पिछले दिनों उन्होंने एक विमान के अंदर की लग्जरी तस्वीर शेयर की थी. साथ ही यह दावा किया था कि यह प्रधानमंत्री का विमान है और तस्वीर उस विमान के अंदर की है. जीतू पटवारी द्वारा शेयर की गई यह तस्वीर वायरल हो गई थी और इसे कई बार रिट्वीट भी किया गया था. बाद में पीआईबी ने पूरे मामले की पड़ताल करने पर इस तस्वीर को गलत ठहराया था.

बहरहाल पहले प्रधानमंत्री मोदी के विमान की गलत फोटो शेयर करने को लेकर विवादों में आए जीतू पटवारी की अब पीएम मोदी के हाथ में कटोरा लेकर फोटो पोस्ट करने को लेकर फजीहत हो रही है.





Source link