विदिशा में सिविल लाइन पुलिस ने जुआ-सट्टे के लंबे समय से चल रहे कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार शाम कुआंखेड़ी के पास एक जुआ फड़ पर छापा मारकर पुलिस ने 12 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में 18 लाख रुपए से अधिक का सामान जब्त
.
पुलिस ने मौके से 90,410 रुपए नकद, दो कार, दो स्कूटी और दो मोटरसाइकिल जब्त की हैं। जब्त किए गए कुल सामान अनुमानित मूल्य 18 लाख से अधिक है।
गिरफ्तार किए गए जुआरियों में सतेंद्र, विवेक, जगदीश कुर्मी, प्रदीप, नारायण, नंदकिशोर, राजकुमार, शिवकुमार, महेंद्र, गणेशराम, अशोक और कुलदीप शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि कुआंखेड़ी के पास जुआ खेला जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने दो टीमों का गठन कर मौके पर दबिश दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह जुआ फड़ काफी समय से सक्रिय था और आसपास के इलाकों से जुआरी यहां खेलने आते थे।