142 new patients were found, out of which 60 CRPF jawans, after four days, the number of infected people crossed 100, on August 3, 203 patients were found. | 142 नए मरीज मिले, इनमें 60 सीआरपीएफ जवान चार दिन बाद फिर संक्रमितों का आंकड़ा 100 के पार निकला, 3 अगस्त को मिले थे 203 मरीज

142 new patients were found, out of which 60 CRPF jawans, after four days, the number of infected people crossed 100, on August 3, 203 patients were found. | 142 नए मरीज मिले, इनमें 60 सीआरपीएफ जवान चार दिन बाद फिर संक्रमितों का आंकड़ा 100 के पार निकला, 3 अगस्त को मिले थे 203 मरीज


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • 142 New Patients Were Found, Out Of Which 60 CRPF Jawans, After Four Days, The Number Of Infected People Crossed 100, On August 3, 203 Patients Were Found.

ग्वालियर.15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जिले में कोरोना के संक्रमण से अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है।

  • शनिवार को मिले मरीजों को मिलाकर जिले में अब तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 3148 पहुंच गई है

ग्वालियर में चार दिन के बाद फिर कोरोना के नए संक्रमितों का आंकड़ा सौ के पार निकल गया। शनिवार को यहां 142 नए मरीज मिले। इनमें 60 तो सीआरपीएफ कैंप के जवान हैं। इससे पहले 3 अगस्त को 203 नए मरीज पाए गए थे। उधर दो दिन पहले मुरैना से रैफर होकर आए कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की ग्वालियर के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार की दोपहर उसका लक्ष्मीगंज स्थित विद्युत शवदाह गृह में अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक की पत्नी और बेटी भी कोरोना पॉजिटिव निकले थे। उनका इलाज मुरैना में चल रहा है। शनिवार को मिले मरीजों को मिलाकर जिले में अब तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 3148 पहुंच गई है। इनमें सीआरपीएफ जवानों की संख्या ही 245 है। जिले में कोरोना के संक्रमण से अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है।

दतिया : पहली बार एक दिन में 35 पॉजिटिव निकले
जिले में शनिवार को कोरोना विस्फोट हुआ। यहां पहली बार एक दिन में सबसे ज्यादा 35 कोरोना पॉजिटिव मिले। ग्वालियर जीआरएमसी की रिपोर्ट में 19, डीआरडीई की रिपोर्ट में 14 और ट्रूनेट मशीन की जांच में दो लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 285 हो गई है।

मुरैना : 19 पॉजिटिव मिले, अब कुल संख्या 1759
जीआरएमसी से आई 613 सैंपल की रिपोर्ट में 19 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। इनमें मुरैना शहर के मरीज अधिक हैं। अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1759 हो गई है। 24 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद एक्टिव केस 162 रह गए हैं।

श्योपुर : 15 नए मरीज, इनमें 14 विजयपुर के
जिले में 229 सैंपल की रिपोर्ट में 15 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें 14 मरीज विजयपुर के हैं जबकि एक मरीज श्योपुर के सेमल्दा हवेली में रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग हैं। अब जिले में 277 संक्रमित हो गए हैं। इनमें से 237 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में अब 40 एक्टिव केस हैं।

शिवपुरी : चार नए संक्रमित, संख्या 366 पर पहुंची
शिवपुरी मेडिकल कॉलेज से शनिवार को जारी 92 सैंपल की रिपोर्ट में चार लोग पॉजिटिव मिले। सभी मरीज शिवपुरी शहर के रहने वाले हैं। अब जिले में कुल मरीजों की संख्या 366 हो गई है।

भिंड : एक नया कोरोना पॉजिटिव
जिले में एक कोरोना पॉजिटिव मिला। वहीं 9 मरीज स्वस्थ हो गए। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 500 हो गई है। इनमें 49 एक्टिव केस हैं।

0



Source link