Avinash Lavania | Today Meeting Updates On August 2020 Events; Madhya Pradesh Govt Bans August 2020 Major Events | कलेक्टर के आदेश; राजधानी में सार्वजनिक स्थलों पर धार्मिक कार्यक्रम और त्योहार नहीं मना सकते, लोग अपने घर ही पूजा उपासना करें

Avinash Lavania | Today Meeting Updates On August 2020 Events; Madhya Pradesh Govt Bans August 2020 Major Events | कलेक्टर के आदेश; राजधानी में सार्वजनिक स्थलों पर धार्मिक कार्यक्रम और त्योहार नहीं मना सकते, लोग अपने घर ही पूजा उपासना करें


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Avinash Lavania | Today Meeting Updates On August 2020 Events; Madhya Pradesh Govt Bans August 2020 Major Events

भोपालएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

शनिवार को भोपाल के न्यू मार्केट में काफी भीड़ देखी गई। हालांकि, रविवार को टोटल लॉक डाउन है।

  • मूर्ति, झांकी और ताजिए आदि स्थापित नहीं किए जाएंगे
  • किसी भी कार्यक्रम में 5 से अधिक लोग जमा नहीं हो सकते

भोपाल में कलेक्टर अविनाश लवानिया के निर्देश के बाद न तो गणेश प्रतिमाएं ही बैठ पाएंगी और न ही ताजिए आदि ही निकल सकेंगे। इस संबंध में लवानिया ने रविवार शाम नए आदेश जारी कर दिए। इसमें कहा गया कि कोविड-19 की रोकथाम एवं बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। कोई भी धार्मिक कार्य, त्योहार का आयोजन सार्वजनिक स्थलों पर नहीं किया जाएगा। न ही कोई धार्मिक जुलूस या रैली निकाली जाएगी।

सार्वजनिक स्थानों पर किसी प्रकार की मूर्ति, झांकी एवं ताजिए आदि स्थापित नहीं किए जाएंगे। लवानिया ने कहा कि लोग अपने घरों में पूजा, उपासना करें। कोविड 19 की रोकथाम और बचाव के लिए यह आवश्यक है। भोपाल में 10 दिन के लॉकडाउन के बाद अब सिर्फ रविवार को ही टोटल लॉकडाउन के आदेश हैं। रविवार को इसके तहत सभी बाजार और दुकानें बंद रहीं। सिर्फ अतिआवश्यक चीजों की सप्लाई को इससे राहत दी गई है। इधर, आज रात 12 बजे से ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल के कारण तीन दिन तक भोपाल में आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा।

15 अगस्त के कार्यक्रम शासन अनुसार होंगे
लवानिया के अनुसार 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम राज्य शासन द्वारा प्रसारित निर्देशों के अनुसार आयोजित किया जाए। सार्वजनिक, धार्मिक और निजी तौर पर आयोजित किए जाने वाले समारोहों में 5 से अधिक व्यक्ति इकट्ठा ना हो साथ ही फेस कवर एवं सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों का कड़ाई से पालन करना होगा। कलेक्टर ने यह निर्देश अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग, मंत्रालय, भोपाल एस एन मिश्रा के सभी जिला कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारियों को निर्देश जारी करने के बाद दिए हैं।

0



Source link