Indore Drowning Death; Two People Killed As Drowned Accident To Celebrate Liquor Party At Umaria Mine | पार्टी मनाने पांच दोस्त उमरिया खदान पहुंचे; दो दोस्त तालाब में नहाने कूदे, एक की मौत, दूसरा लापता

Indore Drowning Death; Two People Killed As Drowned Accident To Celebrate Liquor Party At Umaria Mine | पार्टी मनाने पांच दोस्त उमरिया खदान पहुंचे; दो दोस्त तालाब में नहाने कूदे, एक की मौत, दूसरा लापता


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore Drowning Death; Two People Killed As Drowned Accident To Celebrate Liquor Party At Umaria Mine

इंदौर34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लोगों ने तालाब में कूदकर गौरव की लाश को पानी से निकाल लिया।

  • तीसरा साथी जितेंद्र पगड़ी के सहारे किनारे खड़े साथियों को पकड़कर बाहर निकल आया
  • खुड़ैल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की, गौरव का शव मिला, हरजीत की तलाश जारी

पार्टी मनाने उमरिया खदान के तालाब पहुंचे इंदौर के एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई, जबकि दूसरा लापता है। पांच लोग पार्टी मनाने के लिए सोमवार दोपहर सनावदिया के पास उमरिया खदान पर पहुंचे थे। तालाब किनारे पार्टी करने के बाद पांच में से दो व्यक्ति नहाने के लिए खदान के तालाब में उतरे, लेकिन फिर बाहर नहीं निकल पाए।

गौरव पापुले निवासी न्याय नगर सुखलिया डूबने लगा तो उसे बचाने हरजीत ठाकुर तालाब में कूदा। वह गौरव को तो निकाल नहीं पाया, उल्टा खुद ही डूबने लगा। इस पर जितेंद्र उन्हें बचाने तलाब में कूदा। गौरव और हरजीत तालाब में डूब गए, लेकिन जितेंद्र अपनी पगड़ी के सहारे किनारे खड़े साथियों को पकड़कर बाहर निकल आया। इनके साथ जितेन सिंह और नीलेश चौहान भी साथ थे। स्थानीय लोगों ने तालाब में कूदकर गौरव की लाश को पानी से निकाल लिया, लेकिन हरजीत नहीं मिल पाया। खुड़ैल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की

0



Source link