5 thousand loaded vehicles stalled, 5 crore business affected | 5 हजार लोडेड वाहन ठप, 5 करोड़ का कारोबार प्रभावित

5 thousand loaded vehicles stalled, 5 crore business affected | 5 हजार लोडेड वाहन ठप, 5 करोड़ का कारोबार प्रभावित


खरगोन3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की तीन दिनी हड़ताल

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की पांच मांगों को लेकर तीन दिनी हड़ताल सोमवार से शुरू होगी। ट्रांसपोर्टरों ने 5 हजार वाहन खड़े कर दिए हैैं। इसके चलते जिलेभर में सरिया, सीमेंट, शकर, दवाइयां व फल नहीं आ पाए। 5 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है। तीन दिन में मांगों का निराकरण नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी। आगामी दिनों में त्यौहारों को देखते हुए हड़ताल खिंचने से जरूरी सामान महंगा हो सकता है।

डायवर्शन रोड स्थित ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के कार्यालय के सामने पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यहां जिलाध्यक्ष आरीफ खान, पुष्पेंद्र दरबार, फिरोज खान, नितिन परसाई ने बताया कि कोरोना महामारी में देशभर में रोजगार बंद है। केंद्र सरकार ने वाहन चालकों को किसी तरह की छूट नहीं दी है। लॉकडाउन का तीन माह का टैक्स वसूला जा रहा है। वाहन ठप होने के बावजूद टैक्स कहां से भरेंगे। पदाधिकारी सलीम खान, जसबीरसिंह भाटिया, अय्यूब खान ने बताया कि सरिया, दवाइयां, सीमेंट, शक्कर, फल आदि जरूरी वस्तुएं नहीं आई। इसके चलते परेशानी होगी। एक दिन में पांच करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है।

उन्होेंने कहा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस होना चाहिए। आरटीओ बार्डर चेकपोस्ट बंद होना चाहिए। क्योंकि यहां भारी वसूली की जाती है। शिकायत पर भी कोई कार्रवाई नहीं होती है। डीजल पर वैट कम किया जाए। रोड टैक्स, गुड टैक्स से दो तिमाहियों की छूट मिलना चाहिए। साथ ही शुल्क में देरी की पेनॉल्टी माफ हो। चालकों को कोविड योद्धा माना जाए।

सवारी नहीं बैठाते तो बसों में लदान की अनुमति क्यों

पदाधिकारियों ने कहा ट्रकों में यात्रियों को नहीं बैठाते, लेकिन यात्री बसोें में लदान लाइसेंस जारी किया है। इससे बसों में माल का परिवहन किया जाता है। इससे रोजाना जिलेभर में 10 हजार रुपए का नुकसान होता है। यदि तीन दिन में हमारी मांगों का निराकरण नहीं हुआ तो अनिश्चतकालीन हड़ताल होगी।

0



Source link