Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल32 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हथियारों की प्रदर्शनी देखते दर्शक।
साल 1971 युद्ध विजय के चलते दिसंबर 2020 से दिसंबर 2021 तक 50 साल पूरे होने पर स्वर्णिम विजय वर्ष समारोह आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम सुदर्शन चक्र कोर योद्धा स्थल पर आयोजित किया जा रहा है।
इस स्वर्णिम विजय मशाल (विजय ज्वाला) के तहत 4 विजय ज्वालाएं चारों दिशाओं में भेजी गईं हैं जिसमें दक्षिण दिशा की विजय ज्वाला 14 जनवरी 2020 तक भोपाल में रहेगी। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बैंड परफॉर्मेंस देते कलाकार।
इसी के चलते मंगलवार को युवाओं को प्रेरित करने के लिए युद्ध को दर्शाती फिल्म की स्क्रीनिंग हुई। साथ ही हथियारों की प्रदर्शनी और बैंड प्रदर्शन भी हुआ। वहीं कार्यक्रम में विजय ज्वाला प्रदर्शित की गई और टीम के कप्तान ने विजय ज्वाला के महत्व को बताया। हम बता दें कि यह स्वर्णिम विजय मशाल सोमवार को शहर पहुंची थी।