सिवनी8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
सिवनी जिले के एक गांव में दो सगी बहनों के कुएं में शव मिले हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
- परिजन ने पुलिस को कुछ लोगों के नाम बताकर उन पर संदेह जताया
- पुलिस ने दोनों सगी बहनों के मोबाइल जब्त कर, कॉल डिटेल खंगाल रही है
मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के आदिवासी विकास खंड लखनादौन के आदे गांव थाना क्षेत्र के कोंडरा गांव में दो सगी बहनों शव संदिग्ध हालत में कुएं में तैरते मिले हैं। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी तत्काल आदे गांव पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों बहनों के शवों को कुएं से ग्रामीणों की मदद से चारपाई बांधकर बाहर निकाले। इसके बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए लखनादौन अस्पताल भेजा। पुलिस ने पीएम के बाद दोनों बहनों के शव को उनके परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से कुएं से दोनों बहनों के शव निकालें।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, ये हत्या है या आत्महत्या। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की है, परिजनों ने संदेही के नाम बताएं हैं। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं पुलिस द्वारा दोनों बहनों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल की जांच भी की जा रही है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि दो युवक मोबाइल पर लगातार दोनों बहनों को परेशान कर रहे थे। लड़कियों के भाई दुर्गेश को बीते दिनों एक युवक ने सड़क पर रोक कर धमकाया भी था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है एवं संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है।
0