बागसेवनिया थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि लखन सिंह टेकाम मंत्रालय में अपर कलेक्टर के पद पर कार्यरत थे.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पत्नी अपने मूकबधिर बच्चे के साथ ग्राउंड फ्लोर पर रहती थी, जबकि अपर कलेक्टर लखन सिंह (Additional Collector Lakhan Singh) फर्स्ट फ्लोर पर रहते थे. उनके बीच बातचीत भी नहीं होती थी.
ये है पूरा मामला
बागसेवनिया थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि लखन सिंह टेकाम मंत्रालय में अपर कलेक्टर के पद पर कार्यरत थे. रक्षाबंधन के बाद से वह ड्यूटी पर नहीं गए थे. उनकी पत्नी ज्योति ने घर की पहली मंजिल पर उन्हें मृत हालत में पाया. परिवार के बयान के अनुसार, लखन सिंह टेकराम शराब पीने के आदी थे. उन्होंने दो दिन से खाना भी नहीं खाया था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. चौकसे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का खुलासा होगा. फिलहाल, पुलिस का मानना है कि उनकी हार्टअटैक से भी मौत हो सकती है. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
पति-पत्नी में चल रहा था विवादपुलिस अधिकारियों ने बताया कि पत्नी अपने मूकबधिर बच्चे के साथ ग्राउंड फ्लोर पर रहती थी, जबकि लखन सिंह फर्स्ट फ्लोर पर रहते थे. उनके बीच बातचीत भी नहीं होती थी. पत्नी खाने की थाली दरवाजे के बाहर रख देती थी, जिसे अधिकारी उठा लेते थे. दो दिन से लखन ने खाने की थाली भी नहीं उठाई थी. इसके बाद जब पत्नी ने लखन का मोबाइल लगाया, जो कि बंद था. इसके बाद उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया. इसके बाद पड़ोसियों की मदद से उन्होंने दरवाजा खुलवाया और अंदर जाकर देखा तो लखन मृत हालत में पड़े थे.
कर्मचारियों ने जताया दुख
लखन सिंह तेकाम आदिम जाति कल्याण विभाग में पदस्थ थे. मंत्रालय कर्मचारी संघ ने कहा कि संघ ईश्वर से प्रार्थना करता है कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे. शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन