इंदौर11 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
क्राइम ब्रांच ने गिरफ्त में आए सभी आरोपियों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। (प्रतीकात्मक फोटो)
- भंवरकुंआ और विजयनगर थाना क्षेत्र से चोरी गए वाहनों के मामले में तीन गिरफ्तार
- राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में वाहन चोरी के मामले में फरार आरोपी भी गिरफ्त में आया
पुराने वाहन चोरी के मामले में क्राइम ब्रांच टीम ने तीन अलग-अलग केस में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भंवरकुंआ और विजयनगर थाना क्षेत्र से सालों पहले चोरी हुए वाहनों के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। इसके अलावा राजेन्द्रनगर से वाहन चोरी के मामले में फरार आरोपी भी पुलिस गिरफ्त में आ गया है। आरोपियों से 2 बुलेट वाहन बरामद हुए हैं।
क्राइम ब्रांच की टीम ने भवंरकुआ थाने में अनसुलझे प्रकरण में चोरी गए दो पहिया वाहनाें के मामले में संदेह के आधार पर संतोष पिता लखनलाल मोदी निवासी राजपुर बड़वानी को पकड़ा। पूछताछ में युवक के पास से (एमपी 09 व्हीएच 8842) बाइक बरामद हुई, जोकि 2 साल पहले भवंरकुआ क्षेत्र से चोरी हुई थी। इस बाइक काे युवक ने गाड़ी मालिक मुकेश कपूर के घर के बाहर से लॉक तोड़कर चुराई थी।
इसी प्रकार करीब पांच साल पहले विजयनगर थाना क्षेत्र से एक राॅयल इनफील्ड चोरी हुई थी। मामले में टीम ने संदीप पिता रमेश सिंह ठाकुर निवासी ग्राम मण्डलावदा सांवेर, अजय पिता सुरेन्द्र ठाकुर निवासी स्कीम नंबर – 78 इंदौर को पकड़ा। इनके कब्जे से बुलेट (एमपी 28 एमएल 1355) बरामद हुई।
राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में वाहन चोरी के मामले में फरार आरोपी शानू उर्फ साउद पिता इस्तकार बाबू टिपिया निवासी निहालपुरा इंदौर को पकड़ा। इस मामले में 2 आरोपियों को पहले ही पकड़ा जा चुका था, जिन्होंने बाइक चोरी की थी। इसी मामले में आरोपी शानू फरार चल रहा था। सभी आरोपियों को टीम ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
0