नई दिल्ली: बीते मंगलवार का दिन काफी अमंगल साबित हुआ. फिल्म एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) के कैंसर से पीड़ित होने की खबर मिली, जिसके बाद हर कोई उनके लिए दुआएं कर रहा है. उनके फैंस जल्द सेहतमंद होने की कामना कर रहे हैं. अब टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने भी संजय दत्त की हौसला अफजाई की है.
यह भी पढ़ें- ये हैं ‘Sadak 2’ के 3 नए पोस्टर, दमदार हैं संजय दत्त, आलिया और आदित्य के लुक
युवराज सिंह ने ट्विटर पर लिखा, ‘संजय दत्त आप हमेशा से फाइटर हैं और रहेंगे. मैं जानता हूं इसकी वजह से कितना दर्द होता है लेकिन मैं ये भी जानता हूं कि आप मजबूत हैं और इस मुश्किल हालात से निजात पा लेंगे. मैं दुआ करता हूं कि आप जल्द सेहतमंद हों.’
You are, have and always will be a fighter @duttsanjay. I know the pain it causes but I also know you are strong and will see this tough phase through. My prayers and best wishes for your speedy recovery.
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) August 11, 2020
8 अगस्त को पहली बार संजय दत्त को सांस लेने में दिक्कत हुई थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टर्स ने सबसे पहले उनका कोरोना वायरस टेस्ट कराया जिसका रिजल्ट नेगेटिव आया. इसके बाद टेस्ट में ये पता चला कि वो थर्ड स्टेज लंग कैंसर से पीड़ित हैं.
Just wanted to assure everyone that I’m doing well. I’m currently under medical observation & my COVID-19 report is negative. With the help & care of the doctors, nurses & staff at Lilavati hospital, I should be home in a day or two. Thank you for your well wishes & blessings
— Sanjay Dutt (@duttsanjay) August 8, 2020
संजय दत्त ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया है कि वो मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए छुट्टी पर जा रहे हैं. इस दौरान वो अपने काम से ब्रेक ले रहे हैं, उन्होंने अपने फैंस से अपील की है कि वो बिलकुल फिक्र न करें, वो जल्द वापस लौटेंगे.
— Sanjay Dutt (@duttsanjay) August 11, 2020