Facebook पर बनी गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा पुलिसकर्मी, वो निकली पत्नी तो उड़ गये होश… | indore – News in Hindi

Facebook पर बनी गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा पुलिसकर्मी, वो निकली पत्नी तो उड़ गये होश… | indore – News in Hindi


आरोपी पुलिसकर्मी सत्यम गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था

पुलिसकर्मी की पत्नी के मुताबिक उसने अपने पति को बेनकाब करने की योजना बनाते हुए फेसबुक (facebook) पर रूही के नाम से एक फर्जी प्रोफ़ाइल बनाई और सत्यम से बातचीत शुरू की, सत्यम ने पहले दोस्ती की और फिर प्यार का इजहार कर दिया और फिर जब मुलाक़ात के लिए पहुंचा तो…

इंदौर. एक पुलिसकर्मी को उसकी पत्नी ने फर्जी फेसबुक आईडी (Facebook ID) के जरिये बेनकाब कर डाला. इतना ही नहीं पति की हरकतों की शिकायत उसने विभाग के बड़े अधिकारियों से भी कर डाली जिसके बाद इंदौर डीआईजी (DIG Indore ) ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं. पत्नी का आरोप है कि उसका पति काफी समय से उसे दहेज़ (Dowry) के लिए भी परेशान कर रहा था.

पत्नी के आरोप
ये वाकया इंदौर का है, अक्सर देखने आता है कि पुलिसकर्मी गुनहगारों को बेनकाब करते हैं लेकिन इंदौर में एक पुलिसकर्मी को उसी की पत्नी ने बेनकाब कर दिया. दरअसल पुलिस विभाग के विशेष शाखा (खुफिया) में पदस्थ पुलिसकर्मी सत्यम का इंदौर के सुखलिया इलाके में रहने वाली युवती से वर्ष 2019 में विवाह हुआ था. युवती व उसके परिजनों का आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद ही पुलिसकर्मी और उसका परिवार युवती को दहेज के लिए सताने लगे, इसकी शिकायत पूर्व में भी पुलिस अफसरों को की गई थी, उस वक़्त कोई सुनवाई नहीं हुई. आरोपी की पत्नी का कहना है कि जुल्म बढ़ता गया तो वह कुछ समय बाद ससुराल छोड़कर मायके चली गई. इस दौरान सत्यम ने अपनी पत्नी से सम्पर्क नही किया और बातचीत भी बंद कर दी.

पुलिसकर्मी की पत्नी के मुताबिक उसने अपने पति को बेनकाब करने की योजना बनाते हुए फेसबुक पर रूही के नाम से एक फर्जी प्रोफ़ाइल बनाई और सत्यम से बातचीत शुरू की. सत्यम ने पहले दोस्ती की और फिर प्यार का इजहार कर दिया. उसकी पत्नी के मुताबिक उसके बाद सत्यम अश्लील बातें करने लगा, इतना ही नही वह शारीरिक संबंध बनाने और मिलने के लिए दबाब भी बनाने लगा. युवती कुछ दिन मुलाकात टालती रही और अक्सर बातचीत के दौरान यही कहती रही कि जब मिलेगी तो यादगार मुलाक़ात होगी. फिर जब वो मिलने की जिद करने लगा तो युवती मिलने पहुंच गई, पुलिस कर्मी ने जब गर्ल फ्रेंड की जगह अपनी पत्नी को देखा तो उसके भी होश ठिकाने नहीं रहे. अब उसकी पत्नी ने पुलिस विभाग के वरिष्ठ अफसरों से उसकी अश्लील चैट के स्क्रीन शॉट सहित शिकायत की है.ये भी पढ़ें- स्मृति शेष-राहत इंदौरी : वो शेर को जुबान से ही नहीं बल्कि जिस्म से भी आवाज देते थे – वसीम बरेलवी

इंदौर डीआईजी के हरिनारायण चारी मिश्रा के मुताबिक मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं. साथ ही शिकायतकर्ता युवती को महिला थाने जाकर अधिकारियों से सम्पर्क करने को कहा गया है. उन्होंने कहा इसके साथ ही मामले को विशेष शाखा के पास भी जांच के लिए भेजा जाएगा. वहीं विशेष शाखा में तैनात इंस्पेक्टर के मुताबिक अभी उन्हें इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है. शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी.





Source link