50-year-old building in the busiest area of Betul collapsed, shopkeepers narrowly escaped | बैतूल के व्यस्ततम इलाके में 50 साल पुरानी इमारत भरभराकर गिरी, दुकानदार बाल-बाल बचे, इलाके में दहशत फैली

50-year-old building in the busiest area of Betul collapsed, shopkeepers narrowly escaped | बैतूल के व्यस्ततम इलाके में 50 साल पुरानी इमारत भरभराकर गिरी, दुकानदार बाल-बाल बचे, इलाके में दहशत फैली


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • 50 year old Building In The Busiest Area Of Betul Collapsed, Shopkeepers Narrowly Escaped

बैतूल5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बैतूल में एक 50 साल पुरानी इमारत भरभराकर गिर गई, इससे आसपास के लोग दहशत में आ गए।

  • बैतूल की इस बिल्डिंग में नीचे जूते की दुकान थी, दुकानदार ने आज ही बिल्डिंग खाली की था

बैतूल में 24 घंटे से हो रही बारिश की वजह से व्यस्ततम बाजार सीमेंट रोड पर एक बिल्डिंग भरभराकर गिर गई। इससे रास्ते चलते लोग और बिल्डिंग के दुकानदार बाल-बाल बच गए। असल में, बिल्डिंग बहुत पुरानी होने की वजह से दरारें आ गई थी, बिल्डिंग गिरने से आसपास अफरातफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए।

बैतूल के सबसे व्यस्त इलाके में इमारत गिरी है।

सीमेंट रोड पर गुरुवार को शाम एक बड़ा हादसा टल गया। जब यहां पर एक पुरानी दो मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। व्यावसायिक इलाके में मौजूद इस बिल्डिंग में नीचे जूते की दुकान लगी हुई थी। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग को अंदर से तोड़ने का काम किया जा रहा था। इसी दौरान बिल्डिंग हिलती देख आसपास के दुकानदारों ने लोगों को बाहर निकालकर रास्ता बंद करा दिया और करीब की दुकानों के शटर बंद कर दिया। तभी यह बिल्डिंग भरभराकर गिर पड़ी।

इमारत के गिरने की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने की कार्रवाई में जुटे हुए है। बताया जा रहा है कि भवन के मालिक ने यह भवन जूते की दुकान के लिए किराए पर दिया था। जिसे खाली कराने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी बीच भवन मालिक में दुकान को गिराने के लिए अंदर से तोड़ने का काम शुरू कर दिया जिससे भवन कमजोर हो गया था। इसके बाद बारिश ने इसे और कमजोर कर दिया और वह गिर गई। यह इलाका बैतूल शहर का सबसे बड़ा व्यावसायिक क्षेत्र माना जाता है।

सीमेंट रोड के नाम से चर्चित इलाके में कई ज्वैलरी, कपड़े और जूते की दुकानें संचालित होती है। इस बिल्डिंग के सामने चलने वाले श्याम साड़ी सेंटर के संचालकों की माने तो अगर वे रास्ता बंद नही करते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

0



Source link