- Hindi News
- Local
- Mp
- MP Rains Alert Update | Madhya Pradesh Two Day Weather Forecast Latest News; Yellow Alert For Very Heavy Raomfall In 8 Districts
भोपाल25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भोपाल में गुरुवार को दिन में बारिश हुई। राजधानी में बीते चौबीस घंटे में 12 मिमी पानी गिर चुका है।
- 8 जिलों में अति भारी और 15 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट
- भोपाल में 12 मिमी और इंदौर में 14.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई
मध्यप्रदेश में अगामी दो दिन तक इस तरह बारिश का दौर जारी रहेगा। यह बारिश उड़ीसा, बंगाल और गुजरात में तीन अलग-अलग कम दबाव के क्षेत्र बनने के कारण हो रही है। इसी कारण संपूर्ण मध्यप्रदेश में पानी गिर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 8 जिलों में कहीं-कहीं अति बारिश और 15 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। बीते चौबीस घंटों में इंदौर में 14.2 मिमी और भोपाल में 12 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
ग्वालियर और सतना के ऊपर से जा रही ट्रफ लाइन
मौसम विभाग के अनुसार अभी ट्रफ लाइन ग्वालियर और सतना के ऊपर से जा रही है। इसके कारण मध्यप्रदेश में कम बारिश हो रही है। अगर यह लाइन थोड़ा नीचे आ जाएगी, तो सेंट्रल मध्यप्रदेश में अच्छी बारिश होगी। हालांकि तीन जगहों पर बने लो प्रेशर एरिया के कारण मध्यप्रदेश को इसका फायदा मिल रहा है। बीते चौबीस घंटों की बात की जाए तो सतना, पन्ना, सिंगरौली में 130 मिमी, परसवाड़ा में 120 मिमी और अमरपाटन में 100 मिमी तक पानी गिरा। इसके अलावा नागौद में 90 मिमी, नैनपुर, अजयगढ़, बिरसिंहपुर, अनूपपुर, कट्टीवाड़ा में 80 मिमी समेत अन्य जगहों पर तेज पानी गिरा है।
यहां बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों में भोपाल, उज्जैन, रीवा शहडोल, सागर, जबलपुर, होशंगाबाद, इंदौर, ग्वालियर और चंबल संभागों के अधिकांश इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछारें पढ़ती रहेंगी।
यहां अति से अति भारी बारिश का अलर्ट
प्रदेश के 8 जिलों छिंदवाड़ा, बालाघाट, बैतूल, हरदा, खंडवा, अलीराजपुर, झाबुआ और धार जिलों में कहीं-कहीं अति भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा 15 जिलों अनूपपुर, डिंडोरी, छतरपुर, सीहोर, राजगढ़, होशंगाबाद, बुरहानपुर, खरगौन, बड़वानी, देवास, आगर, शिवपुरी, दतिया, मुरैना और श्योपुरकला में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।
मानसून की स्थिति में अब सुधार
जून में अच्छी बारिश के बाद जुलाई में पानी नहीं गिरने के कारण प्रदेश में अधिकांश जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई थी। लेकिन बीते कुछ दिन से मानसून के सक्रिय होने के कारण अब स्थिति में सुधार होने लगा है। गुरुवार को मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में अब प्रदेश में सामान्य बारिश का आंकड़ा 10% ही कम रह गया है। यह स्थिति 1 जून से अब तक हुई बारिश के आधार पर हैं। हालांकि गुरुवार को प्रदेश में सामान्य से 13% बारिश कम हुई थी।
0