Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रिवेयरा टाउनशिप के पास पेड़ की छंटाई करते समय गिरे राकेश दिलारे के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। हादसे में राकेश की जान चली गई थी। कमला नगर पुलिस ने प्राइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मैनेजर रूबल सिंह को आरोपी बनाया है। ये कंपनी बिजली कंपनी को ठेका श्रमिक मुहैया करवाती है।
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि राकेश जब गिरे, तब सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे। कंपनी को उन्हें हेलमेट समेत अन्य सुरक्षा उपकरण देने के बाद ही पेड़ पर चढ़वाना था लेकिन ऐसा नहीं हुआ।