Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
ब्यूटी पार्लर का कनेक्शन काटकर उस पर 6 हजार रुपए जुर्माना किया गया।
- भवन मालिक पर 6 हजार का जुर्माना लगाया
लालाराम नगर में नगर निगम के बोरिंग के बिजली मीटर से एक रहवासी ने अवैध रूप से कनेक्शन लेकर ब्यूटी पार्लर को लाइन दी थी। इसकी शिकायत जनसुनवाई में होने के बाद निगम ने उक्त व्यक्ति पर छह हजार का जुर्माना लगाया और कनेक्शन काट दिया।
जोन-11 वार्ड 48 के रहवासियों ने शिकायत की थी कि गार्डन में निगम का बोरिंग है। यहीं के एक रहवासी द्वारा इस मीटर से अवैध रूप से बिजली चोरी की जा रही है। सब इंजीनियर आशीषसिंह राठौर, विद्युत के मोहन प्रजापत व उद्यान दरोगा कमल मैके पर पहुंचे तो इसमें खुलासा हुआ कि बोरिंग का संचालन 78, लालाराम नगर गीता भवन के भवन स्वामी द्वारा किया जाता है।
बोरिंग के इलेक्ट्रिक मीटर से ही उक्त भवन में संचालित होने वाले रीतू ब्यूटी पाॅर्लर और क्षेत्रीय केबल नेटवर्क मशीन का अवैध कनेक्शन कर बिजली चोरी कर रहे थे। इस पर भवन मालिक पर 6 हजार का जुर्माना लगाते हुए कनेक्शन काट दिया।