भोपाल24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शहरों के साथ-साथ गांव की गंदगी हटाने के लिए राज्य सरकार एक बड़ी मुहिम चलाने जा रही है। इसका नाम ‘गंदगी चले जाओ..’ होगा। शुरुआत शहरों से होगी, ताकि कहीं भी कचरा न दिखाई दे। इसके लिए लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। गंदगी को दूर करने के साथ ही कोविड-19 संक्रमण को नियंत्रित करने का भी अभियान चलेगा। इसे ‘सहयोग से सुरक्षा’ कहा जाएगा।
ये दो बड़े अभियानों की शुरुआत स्वतंत्रता दिवस से होने जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 15 अगस्त को इसका ऐलान करेंगे। प्रदेश में माफिया और मिलावट करने वाले समाज विरोधी लोगों के विरुद्ध तीव्र अभियान चलेगा। इससे पहले मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों से आत्मनिर्भर मप्र को लेकर बात की।
कल से शुरू होंगी मंत्री समूहों की बैठकें
आत्मनिर्भर मप्र के लिए बनाए गए मंत्रियों के चार समूहों और उनके समन्वय अधिकारियों के साथ 16 अगस्त से बैठकों का दौर शुरू होगा। मंत्री ड्राफ्ट तैयार करें और 25 अगस्त तक अपनी सिफारिशें दे दें। इन सिफारिशों के मिलने के बाद नीति आयोग से चर्चा होगी। इसके पश्चात तीन वर्ष का फाइनल ड्राफ्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपा जाएगा। रोडमैप में एक साल, छह महीने और तीन माह के लक्ष्य भी होंगे।
0