शाजापुर में आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार शाम हुए हादसे में बाइक सवार इरफान नाम का युवक घायल हो गया।
.
इरफान शाजापुर में मजदूरी करता है और अपने गांव सुनेरा लौट रहा था। तभी मझनिया पेट्रोल पंप के सामने यह घटना हुई। उसके दोस्तों को घटना की जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने इरफान को सड़क पर घायल अवस्था में पाया। एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार कर एडमिट किया गया है।
घायल युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे साथी।
बयान के बाद करेंगे कार्रवाई
अस्पताल पुलिस चौकी के एसआई बाबूलाल डाबी ने बताया है कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि हादसा किसी वाहन की टक्कर से हुआ या अन्य कारणों से। घायल के बयान के बाद ही मामले की आगे जांच की जाएगी।