- Hindi News
- Local
- Mp
- Embellishment Of 25 Feet High Statue Of Mother India In Shaurya Memorial; CM Shivraj Said My Resolve Came True Today
भोपाल4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
भोपाल के शौर्य स्मारक में भारत माता की 25 फीट ऊंची प्रतिमा का स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अनावरण किया गया। यह प्रतिमा कमल पर खड़ी है।
- सीएम ने कहा- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक अद्भुत काम करने का मौका मिला
- कमल पर खड़ी है भारत माता की प्रतिमा, पेडस्टल को मिलाकर प्रतिमा की लंबाई 37 फीट है
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार सुबह भोपाल के शौर्य स्मारक में भारत माता की 25 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि आज वह खुद को परम सौभाग्यशाली मानते हैं। उन्होंने कहा कि शौर्य स्मारक में भारत माता की दिव्य और भव्य प्रतिमा स्थापित करने का मेरा संकल्प आज साकार हो गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शौर्य स्मारक पर वीरों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने आए सरसंघ चालक मोहन भागवत सहित अनेक लोगों के मन में अक्सर यह भाव आता था कि यहां भारतमाता की मूर्ति होनी चाहिए। यह सपना आज साकार हुआ। उन्होंने कहा शौर्य स्मारक आने वाला हर व्यक्ति वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देकर भारतमाता को प्रणाम कर देश भक्ति के भाव से भर जाएगा।
कमल पर खड़ी हैं भारत माता
कमल पर खड़ी भारत माता की कांस्य प्रतिमा की पेडस्टल समेत लंबाई लगभग 37 फीट है। नगरीय विकास और आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह और संस्कृति, पर्यटन एवं अध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर भी इस अवसर पर मौजूद रहीं।
शौर्य स्मारक, वीरों की गाथा सुनाने वाला केंद्र
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भारतीय सेना के शहीदों की स्मृति और सम्मान में स्थापित इस शौर्य स्मारक का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 14 अक्टूबर, 2016 को किया था। करीब 13 एकड़ क्षेत्र में निर्मित शौर्य स्मारक में भारतीय सेना, वायु सेना और नौसेना से संबंधित संक्षिप्त ऐतिहासिक जानकारी देखने और पढ़ने को मिलती है। साथ ही उससे संबंधित चित्र, अस्त्र-शस्त्रों के छाया चित्र, टेबल टॉप मॉडल, स्केल मॉडल, शौर्य पदकों के विवरण एवं प्रकाशन पर्यटकों के लिए रखे गए हैं। जहां लघु फिल्में प्रदर्शित करने के साथ भारतीय सेना की शौर्य गाथाओं से भी लोगों को परिचित कराया जा रहा है।
0