Independence Day 2020: Collector Manish Singh hoisted the flag | कलेक्टर ने ध्वजारोहण किया, कोरोना से बचाव की शपथ दिलवाई, निगम अधिकारी बोले- 6 महीने से कोरोना से लड़ रहे हैं और जीत भी रहे

Independence Day 2020: Collector Manish Singh hoisted the flag | कलेक्टर ने ध्वजारोहण किया, कोरोना से बचाव की शपथ दिलवाई, निगम अधिकारी बोले- 6 महीने से कोरोना से लड़ रहे हैं और जीत भी रहे


इंदौर5 मिनट पहले

कलेक्टर मनीष सिंह ने किया ध्वजारोहण।

  • कलेक्ट्रेट में कलेक्टर मनीष सिंह ने परेड की सलामी लेते हुए तिरंगा फहराया
  • डीआईजी ऑफिस में आईजी शर्मा और डीएवीवी में कुलपति ने किया झंडावंदन

देशभर में स्वतंत्रता दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इंदौर में भी पर्व पर जश्न का माहौल है। हालांकि कोरोना काल के कारण सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सिर्फ झंडावंदन किया जा रहा है। सुबह कलेक्ट्रेट में कलेक्टर मनीष सिंह ने तिरंगा फहराया। कलेक्टर ने परेड की सलामी भी ली। इस अवसर पर विभाग के सभी कर्मचारी-अधिकारी मौजूद थे। डीआईजी ऑफिस में आईजी विवेक शर्मा ने परेड की सलामी लेते हुए ध्वजारोहण किया। जिला जेल, सेंट्रल जेल, देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी सहित सभी कार्यालय और संस्थानों में झंडावंदन किया गया।

डीएवीवी में कुलपति रेणु जैन ने झंडा फहराया।

कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की सभी को बधाई देते हुए कहा कि इस अवसर पर काेरोनावायरस से सुरक्षा को लेकर शपथ दिलवाई गई। हम सभी सतर्कता के साथ अपने काम को आगे बढ़ाएं और इस संक्रमण को हराएं। डीआईजी ने कहा कि 15 अगस्त वह राष्ट्रीय पर्व है, जिसमें आत्मसम्मान, गौरव और उल्लास की सभी को अनुभूति होती है। कोरोना के कारण बड़े स्वरूप में आयोजन नहीं हो रहा है, लेकिन पर्व को लेकर आत्म सम्मान की कोई कमी नहीं है। सभी गाइडलाइन के अनुसार पर्व को मना रहे हैं।

डीआईजी ऑफिस में आईजी विवेक शर्मा ने ध्वजारोहण किया।

काेरोना संकट से जल्द बाहर निकलेंगे

अपर आयुक्त स्वास्थ्य रजनीश कसेरा निगम परिसर में झंडावंदन करने के बाद कहा कि मैं सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देता हूं। मुझे उम्मीद है कि हम जल्द ही इस कोरोना संकट से बाहर आएंगे। मानव जीवन बहुत ताकतवर होता है, छह महीने से हम इससे लड़ रहे हैं और जीत भी रहे हैं।

कलेक्ट्रेट में सभी विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

जिला जेल में भी हुआ झंडावंदन
स्वतंत्र दिवस के अवसर पर इंदौर की जिला जेल में जेल अधीक्षक अजमेर सिंह के द्वारा झंडावंदन किया गया। इस अवसर पर अजमेर सिंह ने बताया कि यहां सोशल डिस्टेंसिंग का और सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए झंडावंदन किया गया है। साथ ही साथ मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग भी समय-समय पर किया गया। सिंह ने इस अवसर पर सभी को बधाई दी।

0



Source link