Indian captain Kohli wrote – Salute the soldiers standing on the borders to keep us safe, Rohit said – nothing is more than playing for the country | भारतीय कप्तान कोहली ने लिखा- हमें महफूज रखने के लिए सरहदों पर खड़े सैनिकों को सलाम, रोहित बोले- देश के लिए खेलने से बढ़कर कुछ नहीं

Indian captain Kohli wrote – Salute the soldiers standing on the borders to keep us safe, Rohit said – nothing is more than playing for the country | भारतीय कप्तान कोहली ने लिखा- हमें महफूज रखने के लिए सरहदों पर खड़े सैनिकों को सलाम, रोहित बोले- देश के लिए खेलने से बढ़कर कुछ नहीं


  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Indian Captain Kohli Wrote Salute The Soldiers Standing On The Borders To Keep Us Safe, Rohit Said Nothing Is More Than Playing For The Country

एक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने लिखा- हमें महफूज रखने के लिए अपने घर से दूर सरहद की सुरक्षा में तैनात वीर सैनिकों की भगवान रक्षा करे।

  • भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने भी लोगों को 74वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना दी
  • टेस्ट टीम के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे ने एक वीडियो शेयर करते हुए देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी

देश आज 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर भारतीय क्रिकेटर्स ने भी देश को बधाई दी। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आजादी के 74 साल पूरे होने पर ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर शेयर कर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

विराट ने लिखा- सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। हमारे देश और देशवासियों को ईश्वर का आशीर्वाद मिले। हमें महफूज रखने के लिए अपने घर से दूर सरहद की सुरक्षा में तैनात वीर सैनिकों को मेरे सलाम। जय हिंद।

उनके अलावा वनडे टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा ने भी लोगों को 74वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने तिरंगा लिए के बच्चे की तस्वीर शेयर की, जिसमें वह मैदान पर भारतीय पारी की शुरुआत करने जाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा कि आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। देश के लिए खेलने से बढ़कर कुछ भी नहीं है।

शिखर धवन ने लिखा- देश के लिए खेलना गर्व की बात है। टेस्ट टीम के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी एक वीडियो शेयर करते हुए देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

0





Source link