Congress MLA From Bhopal PC Sharma Demands India’s Highest Honour Bharat Ratna For Mahendra Singh Dhoni | भोपाल से कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने कहा- देश के रत्न धोनी को सबसे बड़ा सम्मान भारत रत्न देना चाहिए

Congress MLA From Bhopal PC Sharma Demands India’s Highest Honour Bharat Ratna For Mahendra Singh Dhoni | भोपाल से कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने कहा- देश के रत्न धोनी को सबसे बड़ा सम्मान भारत रत्न देना चाहिए


  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Congress MLA From Bhopal PC Sharma Demands India’s Highest Honour Bharat Ratna For Mahendra Singh Dhoni

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

यह फोटो 2011 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद की है। इसमें महेंद्र सिंह धोनी हाथ में वर्ल्ड कप ट्रॉफी पकड़े नजर आ रहे हैं। तब भारत ने श्रीलंका को हराकर खिताब जीता था। -फाइल

  • कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने कहा- धोनी ने पूरी दुनिया में भारतीय क्रिकेट को बुलंदियों तक पहुंचाया है, इसलिए उन्हें यह सम्मान देना चाहिए
  • इससे पहले, दिनेश कार्तिक और मोहम्मद कैफ ने धोनी की सात नंबर जर्सी को भी रिटायर करने की मांग की थी

टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा की थी। इसके एक दिन बाद ही मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने धोनी को भारत रत्न देने की मांग कर डाली। उन्होंने धोनी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने के लिए ट्वीट किया।

उन्होंने लिखा- भारतीय क्रिकेट को पूरी दुनिया में विजेता के रूप में स्थापित करने वाले ‘देश के रत्न’ महेंद्र सिंह धोनी को भारत-रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए। उन्होंने पूरी दुनिया में देश के क्रिकेट को नई बुलंदियों तक पहुंचाया है। इसलिए उन्हें देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया जाना चाहिए।

सचिन भारत रत्न पाने वाले इकलौते खिलाड़ी

भारत रत्न देश का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है। यह सम्मान राष्ट्रीय सेवा के लिए दिया जाता है। इन सेवाओं में कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल शामिल हैं। सचिन तेंदुलकर इकलौते खिलाड़ी हैं, जिन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया है।

धोनी ने 15 अगस्त को रिटायरमेंट लिया

धोनी ने 15 अगस्त को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा की थी। उन्होंने लिखा- आप लोगों की तरफ से हमेशा मिले प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया। आज शाम 7 बजकर 29 मिनट के बाद से मुझे रिटायर ही समझें।

धोनी की जर्सी नंबर-7 को भी रिटायर करने की मांग उठी

इससे पहले, धोनी की 7 नंबर की जर्सी को भी रिटायर करने की मांग उठी। दिनेश कार्तिक और मोहम्मद कैफ समेत क्रिकेट के दिग्गजों और फैंस ने धोनी की नंबर-7 जर्सी को भी रिटायर करने की मांग की है। इससे पहले सचिन तेंदुलकर की जर्सी नंबर-10 को भी रिटायर किया जा चुका है।

उम्मीद है कि बीसीसीआई धोनी की जर्सी रिटायर करेगी: कार्तिक

कार्तिक ने 16 अगस्त की सुबह धोनी के साथ वाली फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा, ‘‘उम्मीद है बीसीसीआई व्हाइट बॉल क्रिकेट (वनडे और टी-20) में जर्सी नंबर-7 को रिटायर करेगी।’’ वहीं, कैफ ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘टीम इंडिया की जर्सी नंबर-7 में धोनी के बाद किसी और को देखने की सोच भी नहीं सकते हैं। यादगार पलों को देने के लिए धोनी का धन्यवाद। यूएई में मिलते हैं।’’

7 नंबर से जुड़ी है धोनी की यादें
करियर की शुरुआत में धोनी ने टॉप ऑर्डर में बेटिंग की थी, लेकिन कप्तान बनने के बाद वे निचले क्रम में खेलने लगे थे। उन्होंने 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया है। उनकी गाड़ी के नंबर में भी 7 है। उनका जन्मदिन भी 7वें महीने की 7 तारीख को आता है। धोनी ने शादी भी 7वें महीने में ही की थी।

धोनी दुनिया के इकलौते कप्तान हैं, जिन्होंने तीनों आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं। इसमें 2007 में टी-20 विश्व कप, 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी शामिल है।

0





Source link