High speed car hit two bike riders, both serious | तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, दोनों गंभीर

High speed car hit two bike riders, both serious | तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, दोनों गंभीर


इंदौर18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • टक्कर इतनी तेज थी कि एक किमी दूर से सुनकर लोग पहुंचे

तीन इमली ब्रिज की तरफ से तेज रफ्तार में आई एक कार ने उसी दिशा में जा रहे बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। बाइक के परखच्चे उड़ गए। असंतुलित कार तीन-चार पलटियां खाते हुए झाड़ियों में घुस गई। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि एक किलोमीटर दूर तक के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। बाइक सवार दोनों युवकों की हालत गंभीर है।
भंवरकुआं पुलिस के अनुसार घटना रविवार शाम तीन इमली ब्रिज से आईटी पार्क चौराहे के बीच की है। प्रत्यक्षदर्शी अनिल ने भास्कर को बताया कि कार (एमपी 09 डब्ल्यूसी 8918) और बाइक दोनों मूसाखेड़ी की तरफ से आ रहे थे। कार वाला बाइक को ओवर टेक कर आगे निकलना चाह रहा था, उससे स्टेयरिंग नहीं संभला और टक्कर मार दी। शांति नगर मूसाखेड़ी में रहने वाले जितेंद्र और गजराज दोनों युवकों को एक कार से एमवायएच भेजा गया। कार सवार चार युवकों को मामूली खरोंच आई। वे अस्पताल जाने का बहाना बनाकर भाग गए।
कार की टक्कर से रिक्शा के साथ बाइक वाला भी आया चपेट में
रविवार दोपहर 1.30 बजे मछली फार्म के सामने दर्दनाक हादसा हुआ। तेजाजी नगर थाना पुलिस के सिपाही अजय के अनुसार रिक्शा खंडवा रोड की तरफ जा रहा था, स्विफ्ट कार सामने की दिशा से जा रही थी। कार ने अचानक रिक्शा को सामने से टक्कर मार दी। रिक्शा के कारण एक बाइक सवार भी चपेट में आ गया। टक्कर मारकर चालक कार लेकर भाग गया। 108 एंबुलेंस की मदद से लोगों ने रिक्शा में सवार तीनों घायलों को एमवायएच भेजा है। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

0



Source link