- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Morena
- Doctors Missing From Government OPD On The Pretext Of Corona, Practice In Private Nursing Home, Patients Said Where Should We Go
मुरैना21 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- शाम की ओपीडी में नहीं बैठ रहे डॉक्टर, कोरोना ड्यूटी में लगे डॉक्टर बोले- सीनियर काम ही नहीं करना चाहते
कोरोना काल में जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर सुबह ओपीडी में 2 घंटे के लिए बैठ रहे हैं जबकि शाम की ओपीडी पूरी तरह खाली रहती है। ऐसे हालात में मरीजों को इलाज मिलना मुश्किल हो रहा है जबकि सरकारी अस्पताल की ओपीडी में ड्यूटी पर नहीं आने वाले कई डॉक्टर निजी नर्सिंग होम या क्लीनिक पर रोज निजी प्रैक्टिस कर रहे हैं। हालात यह है कि आर्थोपेडिक, ईएनटी व मेडिसिन विभाग में मरीजों को इलाज मिल ही नहीं पा रहा जबकि मेडिसिन में पदस्थ डॉ. राघवेंद्र यादव व योगेश तिवारी इन दिनों कोरोना काल में व्यस्त हैं। शेष डॉक्टर उम्र के बहाने ओपीडी में बैठ ही नहीं रहे। वहीं ऑर्थोपेडिक में पदस्थ अधिकांश डॉक्टरों ने ओपीडी से तौबा कर ली है। ऐसे में जिला अस्पताल में सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक आने वाले मरीजों को मजबूरी में निजी नर्सिंग होम या क्लीनिक पर इलाज के लिए जाना पड़ रहा है। यहां बता दें कि जिला अस्पताल में मार्च से ही कोरोना संक्रमण के दौरान अभी तक युवा डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई जा रही है। वहीं 40 वर्ष से अधिक उम्र के जो डॉक्टर जिला अस्पताल में पदस्थ हैं, वे कोरोना संक्रमण में न तो कोविड वार्ड में ड्यूटी कर रहे हैं न जिला अस्पताल की ओपीडी में बैठ रहे हैं। हालात यह हैं कि ऑर्थोपेडिक, एमडी मेडिसिन व ईएनटी विभाग में आने वाले मरीज रोज मायूस होकर लौट रहे हैं। ऐसे में मरीजों को आरएमओ डॉ. जीएस तोमर व सिविल सर्जन डॉ. अशोक गुप्ता बमुश्किल समझा-बुझा पा रहे हैं।
0