Bhopal Sex Racket; Sex Racket Busted In Bhopal Ratibad Area; 5 Girls, Eight Man Arrested | राजधानी के रातीबड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; 8 लड़के और 5 लड़कियां गिरफ्तार, होटल में बताया था- हम सब एक ही परिवार के सदस्य

Bhopal Sex Racket; Sex Racket Busted In Bhopal Ratibad Area; 5 Girls, Eight Man Arrested | राजधानी के रातीबड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; 8 लड़के और 5 लड़कियां गिरफ्तार, होटल में बताया था- हम सब एक ही परिवार के सदस्य


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal Sex Racket; Sex Racket Busted In Bhopal Ratibad Area; 5 Girls, Eight Man Arrested

भोपालएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

राजधानी भोपाल के रातीबढ़ क्षेत्र में पुलिस ने छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।

  • पुलिस ने मुखबिर की सूचना छापा मारा, होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट

राजधानी भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक होटल में छापा मारकर एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यहां से 8 लड़के और 5 लड़कियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, बाहर से आए करीब 8 लड़के होटल में रुके थे और उन्होंने यहां पर सेक्स रैकेट में संलिप्त 5 लड़कियों को बुलवाया। इस पूरे मामले की रातीबड़ पुलिस को मुखबिरों से सूचना मिली तो पुलिस ने यहां पर छापा मारा और सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।

रातीबड़ थाना प्रभारी सुदेश तिवारी ने कहा कि हमें मुखबिरों से सूचना मिली थी, जिसमें हमारी टीम ने रेड किया। रेड के दौरान मौके पर 8 लड़के और 5 लड़कियां आपत्तिजनक हालत में पाए गए। उन्हें पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जिन 5 लड़कियों को गिरफ्तार किया है, उनमें इस रैकेट की सरगना भी शामिल हैं।

होटल में रुकने के लिए बताया कि एक ही परिवार के लोग हैं

पुलिस का कहना है कि होटल मालिक को यह कहकर ये लोग रुके हुए थे कि ये लोग एक ही परिवार से है और किसी काम को लेकर भोपाल आए हैं। इसी वजह से होटल मैनेजमेंट को भी इस मामले की जानकारी नहीं लग पाई। वहीं पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है और कार्रवाई कर रही है। उन्हें थाने ले जाया गया है, जहां पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

0



Source link