हरदा में अजनाल नदी का जलस्तर बढ़ा: पुल से एक फीट ऊपर आया पानी; कई गांवों का संपर्क टूटा, निचली बस्तियां प्रभावित – Harda News

हरदा में अजनाल नदी का जलस्तर बढ़ा:  पुल से एक फीट ऊपर आया पानी; कई गांवों का संपर्क टूटा, निचली बस्तियां प्रभावित – Harda News


हरदा में बुधवार रात से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। अजनाल नदी में उफान के कारण खंडवा स्टेट हाईवे बंद हो गया है। नदी का जलस्तर पुल से एक फीट ऊपर पहुंच गया है।

.

खंडवा मार्ग पर करीब 3 घंटे तक ट्रैफिक जाम लगा रहा। पुल के दोनों तरफ गाड़ियों और यात्रियों की भीड़ जमा है। सिविल लाइन थाना पुलिस के जवान पुल पर तैनात हैं और लोगों को पार करने से रोक रहे हैं।

लोगों से सतर्क रहने की अपील अजनाल नदी के जलस्तर बढ़ने से शहर की निचली बस्तियां प्रभावित हुई हैं। प्रशासन ने यहां रहने वाले लोगों को सतर्क कर दिया है और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी कर रहा है।

मटकुल नदी का पानी रन्हाई गांव में घुसा, कई गांवों का संपर्क टूटा

कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा रन्हाई गांव में मटकुल नदी का पानी पुल से ऊपर बह रहा है और गांव में प्रवेश कर गया है। इससे कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है।

अब तक जिले में कुल 1.74 इंच पानी गिरा पिछले 24 घंटों में हरदा जिले में 0.04 इंच औसत बारिश दर्ज की गई है। तहसीलवार आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा बारिश टिमरनी में 3.24 इंच हुई। रहटगांव में 2.83 इंच और हरदा में 2.60 इंच बारिश दर्ज की गई। सिराली में 0.35 इंच और खिरकिया में सबसे कम 0.03 इंच बारिश हुई। इस साला अब तक जिले में कुल 1.74 इंच औसत वर्षा हो चुकी है।

पुल के दोनों तरफ गाड़ियों और यात्रियों की भीड़ जमा है।

पुल के दोनों तरफ गाड़ियों और यात्रियों की भीड़ जमा है।



Source link