Last Updated:
Deepti Sharma Rishabh Pant: भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने खुलासा किया कि साउथम्प्टन में इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे के दौरान उनका एक हाथ से लगाया गया शानदार छक्का विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत से प्रेरित था.
दीप्ति शर्मा ने बोला वन हैंड सिक्स ऋषभ पंत से प्रेरित
हाइलाइट्स
- दीप्ति शर्मा ने बोला- वन हैंड सिक्स ऋषभ पंत से प्रेरित
- इंग्लैंड महिला टीम के खिलाफ दीप्ति ने ठोके 62 रन
- भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को पहले वनडे में हराया
साउथम्पटन: ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने अपने बल्लेबाजी कौशल और धैर्य का शानदार परिचय देते हुए नाबाद अर्धशतक जड़ा, जिससे भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में चार विकेट से जीत दर्ज की.
दीप्ति ने 64 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 62 रन बनाए. 10 गेंद पहले भारत को 259 रन का लक्ष्य दिलाने के बाद दीप्ति शर्मा ने ऋषभ पंत को याद किया है.
Deepti goes big, and it sails all the way! 💪