- Hindi News
- Local
- Mp
- Coronavirus In Bhopal News Updates; Mp Departments Raising Awareness About Covid 19
भोपाल31 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इस अभियान में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों से शपथ भी करवाई जाएगी ताकि बाकी लोग भी उनसे प्रेरित हों और गाइडलाइन का पालन करें।- प्रतीकात्मक फोटो।
- भोपाल कमिश्नर ने सौंपे काम, लोग करें कोरोना योद्धाओं का सम्मान, न करें भेदभाव
कोरोना की रोकथाम और समाज के हर स्तर पर 10 विभागों के अधिकारी-कर्मचारी लोगों को रोकेंगे-टोकेंगे और उन्हें जागरूक भी करेंगे। भोपाल संभाग में घर-घर तक कोरोना के लक्षण और बचाव की जानकारी विभिन्न माध्यमों से पहुंचाई जाएगी। इसके लिए भोपाल कमिश्नर कवींद्र कियावत ने 9 विभागों को जिम्मेदारी सौंपी है जो अपने-अपने स्तर पर विभागीय कार्य के अनुरूप इस दायित्व को निभाएंगे।
खास बात यह है कि इस अभियान में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों से शपथ भी करवाई जाएगी ताकि बाकी लोग भी उनसे प्रेरित हों और गाइडलाइन का पालन करें। विभिन्न विभागों के मैदानी अमला लोगों से हस्ताक्षर भी करवाएगा कि वे सभी नियमों का पालन करेंगे।
आनॅलाइन क्लासेस में देंगे वीडियो-ऑडियो संदेश
कमिश्नर कवींद्र कियावत के मुताबिक, स्कूली छात्र-छात्राओं को भी जागरूक किया जाएगा। इसके तहत स्कूल शिक्षा विभाग और आदिवासी विभाग शाला विकास समितियों और पालक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों को वॉट्सऐप के जरिए अभियान में जोड़ा जाेड़ेगा। ऑनलाइन कक्षाओं में कोरोना से बचाव की जानकारी दी जाएगी।
- उच्च शिक्षा विभाग: समस्त विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के पंजीकृत विद्यार्थियों को वॉट्सऐप और ईमेल से जानकारी भेजी जाएगी। एनसीसी एनएसएस एवं पालक शिक्षक समितियों को अभियान में जोड़ा जाएगा।
- पंचायत: इस अभियान में पंचायत कर्मी, पंचायत सचिव ग्राम रोजगार सहायक भी शामिल होंगे। स्व सहायता समूह के सदस्यों को इस अभियान से जोड़ा जाएगा। ये लोगों को सामान्य व्यवहार परिवर्तन करने के लिए प्रेरित करेंगे।
- वन विभाग: वन विभाग के कर्मचारी वन ग्राम और दूरस्थ ग्रामों में वन रक्षकों के माध्यम से लोगों को जागरुक करेगे। गांव के लोगों को बताया जाएगा कि वे किन बातों का ध्यान रखेंगे।
- नगरीय प्रशासन विभाग: इस विभाग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, वार्ड मेंबर, सुपरवाइजर, सफाई कर्मी, वार्ड मानिटरिंग समिति लोगों को जागरुक करेंगे। संभाग में कचरा संग्रहण वाहनों से कोरोना संक्रमण से बचाव के संदेश दिए जाएंगे।
- महिला एवं बाल विकास: विभाग में कार्यरत आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक, सहायिका और कार्यकर्ताओं को इस अभियान में सक्रिय रूप से जोड़कर टेक होम राशन वितरण के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव की जानकारी देंगे। इसी के साथ्र राजस्व, पुलिस, जनसंपर्क, आयुष विभागों को भी दायित्व दिए गए हैं।
- आयुष विभाग: शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए गर्म पानी पीने के उपयोग को बढ़ावा देगा। निशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे काढा के नियमित उपयोग का प्रचार प्रसार करेगा। घर में उपलब्ध दालचीनी, काली मिर्च अदरक, तुलसी का काढ़ा बनाकर उसके उपयोग को बढ़ावा देना आदि शामिल हैं।
- स्कूल शिक्षा विभाग: स्कूल शिक्षा विभाग के कर्मचारी और शिक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में इस अभियान से जुड़ेंगे। बच्चों को कोरोनावायरस से बचाव के तरीके बताएंगे।
- आदिम जाति कल्याण विभाग: विभाग के अधिकारी और कर्मचारी आदिवासी इलाकों में अभियान चलाएंगे। विभाग द्वारा संचालित स्कूलों में बच्चों और उनके पालकों को बचाव के तरीके बताएंगे।
- कृषि विभाग: इस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सीधे किसानों के संपर्क में रहते हैं। अभियान चलाकर ग्रामीणों और कृषकों को कोरोनावायरस के संक्रमण से बचने के तरीके बताएंगे।
- उद्यानिकी विभाग: मानसून सीजन में कोरोना संक्रमण के बीच विभाग द्वारा प्रदेशभर में पौधरोपण का कार्यक्रम किए जा रहे हैं। लोगों को बचाव के तरीके बताएंगे।
इन बिंदुओं पर फोकस
- कोरोना से होने वाली मृत्यु दर में कमी लाना।
- कोरोना के लक्षण की जानकारी।
- उच्च जोखिम समूह की जानकारी।
- घर के बाहर निकलते समय रखी जाने वाली सावधानियां।
- क्वारैंटाइन और आइसोलेशन में रखी जाने वाली सावधानियां।
- कोरोना संक्रमित भेदभाव को दूर करना।
- कोरोना योद्धा का सम्मान और इनसे भेदभाव न करना।
0