Shivraj Singh | Congress Senior Leader Vijayalaxmi Sadho On Shivraj Singh Chouhan Madhya Pradesh (MP) Government | पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ का आरोप, कहा- एससी और एसटी के पूर्व मंत्रियों से खाली करवाए जा रहे बंगले, चुन-चुनकर दिए जा रहे बंगला खाली करने के नोटिस

Shivraj Singh | Congress Senior Leader Vijayalaxmi Sadho On Shivraj Singh Chouhan Madhya Pradesh (MP) Government | पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ का आरोप, कहा- एससी और एसटी के पूर्व मंत्रियों से खाली करवाए जा रहे बंगले, चुन-चुनकर दिए जा रहे बंगला खाली करने के नोटिस


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Shivraj Singh | Congress Senior Leader Vijayalaxmi Sadho On Shivraj Singh Chouhan Madhya Pradesh (MP) Government

भोपाल15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ ने शिवराज सरकार को अंधी, बहरी, लूली, लंगड़ी, सरकार बताया है

  • साधौ ने कहा कि कांग्रेस की कमलनाथ सरकार में 15 महीने हमारी सरकार ने भाजपा के कई नेता जो मंत्री पद पर नहीं रहे उनसे कभी बंगला खाली करवाने नोटिस नहीं भेजा
  • पूर्व मंत्री ने कहा कि सरकारी बंगलों पर मेरी और न किसी और की बपौती नहीं है, पर विधानसभा ने अपने सदस्यों के लिए नियम कानून बनाए है

मध्य प्रदेश कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ ने शिवराज सरकार को अंधी, बहरी, लूली, लंगड़ी, सरकार बताया है। साधौ ने पूर्व मंत्रियों के बंगले खाली करवाने के मुद्दे पर भाजपा की शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार चुन-चुनकर एससी और एसटी के विधायकों और पूर्व मंत्रियों को बंगला खाली करवाने का नोटिस दे रही है।

साधौ ने कहा कि कांग्रेस की कमलनाथ सरकार में 15 महीने हमारी सरकार ने भाजपा के कई नेता जो मंत्री पद पर नहीं रहे उनसे कभी बंगला खाली करवाने नोटिस नहीं भेजा। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि मंत्री भूपेन्द्र सिंह, नरोत्तम मिश्रा, विश्वास सारंग, जगदीश देवड़ा, पारस जैन, सुरेन्द्र पटवा, रामपाल सिंह, कृष्णा गौर, दीपक जोशी जैसे भाजपा नेता कमलनाथ सरकार के दौरान सरकारी बंगलों में रहे। लेकिन हमने द्वेषपूर्ण कार्यवाही नहीं की। जिसमें सुरेन्द्र पटवा और कृष्णा गौर तो मात्र विधायक है जिन्हें बी टाइप बंगले मिले हुए है।

सरकारी बंगले किसी और की बपौती नहीं
पूर्व मंत्री ने कहा कि सरकारी बंगलों पर मेरी और न किसी और की बपौती नहीं है, पर विधानसभा ने अपने सदस्यों के लिए नियम कानून बनाए है। इसके आधार पर वह इन बंगलों में रहने के पात्र है। शिवराज सरकार इस कोरोना काल में भेदभाव पूर्व रवैया अपनाकर एससी और एसटी विधायकों और पूर्व मंत्रियों से बंगला खाली करवाने नोटिस भेज रही है। जिसमें दो एससी विजयलक्ष्मी साधौ और सज्जन वर्मा तथा दो एसटी बाला बच्चन और उमंग सिंघार को नोटिस दिए गए है। सरकार भेदभाव पूर्ण रवैया क्यों अपना रही है। पहली बार के विधायकों को बी टाइप बंगले और जो पांच बार के विधायक हो, एक बार उच्च सदन का सांसद हो, चार बार का मंत्री हो और पात्र हो उसे बंगले से बाहर निकालने का नोटिस दिया जा रहा है।

भाजपा सरकार पर लगाए आरोप

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता विजयलक्ष्मी साधौ ने किसानों के कर्जमाफी पर शिवराज सरकार के कृषिमंत्री कमल पटेल के बयान का हवाला देते हुए कहा कि कृषिमंत्री कहते है कि किसानों के कर्जमाफी का पाप कांग्रेस ने किया है तो हम उसे ढोएंगे थोड़ी। कृषि मंत्री जिस तरह की भाषा बोल रहे हैं इससे पता चलता है कि यह कैसे सरकार चला रहे है। इन्होंने एन केन प्रकारेण सरकार बना ली लेकिन इनकी स्थितियां खराब है, इन्होंने प्रजातंत्र का गला घोंटकर सरकार बना ली। लेकिन अब कमलनाथ सरकार द्वारा बनाई गई किसान, मजदूर और गरीबों के लिए योजनाएं बंद करने में लगी है। साधौ ने कहा कि यह घोषणावीर की सरकार है उप चुनाव हुआ तो यह सरकार नहीं रहेगी।

0



Source link