A month ago, the people who turned positive, they have come to their homes and are being taken samples | एक माह पहले पॉजिटिव निकले लोग‌ ठीक होकर घर भी लाैटे, उनके परिजनों के अब लिए जा रहे सैंपल

A month ago, the people who turned positive, they have come to their homes and are being taken samples | एक माह पहले पॉजिटिव निकले लोग‌ ठीक होकर घर भी लाैटे, उनके परिजनों के अब लिए जा रहे सैंपल


राजगढ़4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • संक्रमण की रोकथाम में शासन की अनदेखी और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने

नगर में स्वास्थ विभाग सहित प्रशासनिक अमला कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर कितना सतर्क है इसकी हकीकत इस बात से ही पता चलती है कि जो व्यक्ति एक महीने पहले पॉजिटिव निकले और स्वस्थ होकर अपने घरों पर लौट आए हैं उनके परिजनों के सैंपल लेकर दोबारा जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। विभाग की इस कार्रवाई पर मोहल्ले वासी सहित परिजन आश्चर्य जता रहे हैं। नगर में जिस गति से जुलाई माह में कोरोना संक्रमण के मरीज निकल रहे थे, वहीं अगस्त माह में कोरोना पॉजिटिव मरीज की संख्या में अचानक गिरावट आ गई है। इसका मुख्य कारण अस्पताल से जांच के लिए सेम्पल नहीं ले रहे हैं। सोमवार को स्वास्थ विभाग का अमला उन परिवारों का सैंपल लेने पहुंचा जिनमें एक माह पहले मरीज पाॅजिटिव पाए गए थे। वार्ड क्रमांक 12 बंसल कालोनी में रहने वाले ओम शर्मा ने बताया कि 20 जुलाई को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। उन्हें किसी भी प्रकार के कोरोना संक्रमण के लक्षण नही दिखाई दे रहे थे। उन्हे जिला मुख्यालय के कोविड केयर सेंटर पर भेजा गया। दस दिन बाद उनकी रिपोर्ट नेगेटिव निकलने पर डिस्चार्ज किया गया। पिछले 17 दिन से घर पर हूं, परिजनाें के अब सैंपल लिए : अाेम शर्मा ने बताया कि मैं पिछले 17 दिन से घर पर हूं सोमवार को आज फिर घर के दूसरे सदस्यों का इतने दिनों बाद सैंपल लिया गया है। पिछले डेढ़ माह से मानसिक रुप से परेशानी उठा रहा हूं। आखिर दोबारा सैंपल किस आधार पर लिया जा रहा है। 23 जुलाई काे घर लाैट अाए अब परिवार वालाें के लिए सैंपल : इसी प्रकार पिछले जुलाई माह में गिरिराज गुप्ता, लखन गुर्जर भी जांच में पाॅजिटिव पाए गए थे, जो स्वस्थ होकर 23 जुलाई को घर पर लौटे हैं। उनके परिवार के अन्य सदस्यों का भी सैंपल दोबारा लिया गया है जिनकी पहले ही निगेटिव रिपोर्ट मिली है। लखन गुर्जर ने कहा कि उनका परिवार मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता है। लोग उन्हें काम पर नही बुलाते। आज उनके पिता के सैंपल जांच के लिए लिए गए हैं जिसके चलते उन्हें मानसिक रूप से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आखिर स्वास्थ विभाग इतने समय बीत जाने के बाद सैंपल ले रहा है। 60 लोगो के सैंपल लेना है बाकी : ब्लाक मेडीकल ऑॅफिसर डॉक्टर विवेक दुबे ने बताया कि जिन लोगों की पहले पॉजिटिव रिपोर्ट पाई गई थीं, उनके परिजनों को भी जांच के लिए सैंपल देना थे। उस दौरान जब टीम पहुंचती संबंधित व्यक्ति सैंपल नहीं देते। जबकि़ उनके नाम पहले से दर्ज है, ब्लाक में इस तरह के 60 व्यक्ति के सैंपल पेंडिंग चले आ रहे हैं। अब जिला कलेक्टर के निर्देश पर उक्त लोगों के लिए गठित टीम द्वारा सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। 50 से अधिक पॉजिटिव मरीज आए सामने : ब्लाॅक में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 8 जुलाई को सामने आया था। अब तक 50 से ज्यादा लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। सोमवार शाम को भी ब्लाक में 8 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए इन दिनों समाज सेवी संस्थाएं व लोग भी आगे आकर नगर परिषद के सहयोग से लोगों को मास्क का वितरण कर रहे हैं।

माचलपुर में पहला कोरोना पाॅजिटिव मरीज
माचलपुर | नगर के पहला काेराेना वायरस संक्रमित वार्ड नंबर नाै में मिला है। उक्त एक युवक को सर्दी-खांसी हो रही थी। उन्होंने अपना सैंपल जांच के लिए दिया था। सोमवार को उनकी जांच पॉजिटव आई है। नगर में कोरोना का पहला मामला आने के बाद लोग लगाते नजर आए। साथ ही कहीं दुकानदार भय के करण समय से पहले ही दुकानें बंद करके चल दिए। काेराेना काल के करीब छह महीने में नगर में रविवार तक एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिला था। रिपाेर्ट पाॅजिटिव अाने के बाद प्रशासनिक अमला संक्रमित युवक के घर पहुंचा। पूरी गली को बैरिकेड लगाकर कंटेनमेंट क्षेत्र बनाया गया। साथ ही पूरी गली को सैनिटाइज किया गया। मरीज के संपर्क में आने वाले लोगों की हिस्ट्री भी निकाली जा रही है।

0



Source link