टोयोटा फाइनेंस ने बनाई गाड़ियों में जीपीएस लगाने की योजना
टोयोटा फाइनेंशियल सर्विसेज भारत में बिकने वाले हर तीन टोयोटा वाहनों में से एक को फाइनेंस करती है. जापानी कार निर्माता की वित्त शाखा यह जांच कर रही है कि थाईलैंड और सिंगापुर जैसे देशों में यह प्रणाली कैसे काम कर रही है.

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हम सही उपकरण की तलाश में हैं. हम वेंडर्स के साथ करार करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि हम प्रोडक्ट को स्थानीय बना सकें और अपने ग्राहकों को सस्ती कीमत में दे सकें. कंपनी कितनी जल्दी योजना पेश कर पाएगी यह उत्पाद पर निर्भर करता है.
यह भी पढ़ें- ल्यूसिड मोटर्स की धांसू इलेक्ट्रिक कार, सिर्फ 20 मिनट चार्ज में चलती है 500 किमीटोयोटा फाइनेंस की तरफ से बेची जाने वाली कारों में जीपीएस डिवाइस लगाने की वजह से चोरी कम होगी और इस वजह से ग्राहकों को कम इंश्योरेंस प्रीमियम के रूप में बड़ा फायदा मिल सकेगा. टोयोटा की फाइनेंस कंपनी जीपीएस डिवाइस लगाने के बाद उन ग्राहकों को भी आसानी से ट्रैक कर सकेगी जो लोन चुकाने में डिफॉल्ट कर जाते हैं.
राजा के अनुसार, डिवाइस को निर्माता द्वारा बाद में किसी भी मुद्दे को रोकने के लिए फिट किया जाए तो बेहतर होगा. इस तरह, यह वाहन का एक अविभाज्य अंग होगा और टैम्पर प्रूफ होगा.