- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Rajgarh
- After Laying Of The Pipeline Of Jalavardhan, The Roads Are Not Repaired Properly, The Mud From The Debris building Material
राजगढ़26 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- नगर में सड़काें पर कीचड़ हाेने के कारण परेशान हाेते हैं रहवासी, घरों का मलबा रोड पर डाला जा रहा
बारिश के दिनों में नगर के मुख्य मार्गों से लेकर गली, मोहल्ले तक सड़काें पर कीचड़ रहता है। कई हिस्सों में ताे लोगों का राह चलना भी दुश्वार हो रहा है। कई इलाकों में तो यह समस्या बरसों से चली आ रही है। स्वच्छता अभियान पर लाखों रुपए खर्च किए गए, परंतु इसका लाभ नही मिल सका। पिछले चार वर्षों से जल आवर्धन योजना के तहत निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। सड़कें खोदी गईं, परंतु मरम्मत के अभाव में कई जगह आज भी रोड पर पानी का भरवा रहता है।
नगर में हो रहे निर्माण कार्यों का मलबा भी सड़क पर गली मोहल्ले में फैला रहता है जिससे भी कीचड़ के साथ गंदगी फैली रहती है। प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य इन दिनों प्रगति पर है, साढ़े छह सौ आवास का निर्माण किया गया है। लोगों द्वारा कच्चे मकानों का मलबा भी घरों के बाहर डाला, परंतु उसे पूरी तरह से साफ कराने की मशक्कत नहीं की। इस और नगर परिषद द्वारा भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नगर मे पिछले दो दिनों से जारी हल्की बारिश के बाद मुख्य मार्ग हों या गली मोहल्ले हर जगह कीचड़ फैला हुआ है। जहां राह चलना दुश्वार हो रहा है। जरा सी असावधानी दुर्घटना का कारण बन रही है। मार्गों पर फिसलन होने से वाहन चालक परेशानी उठा रहे हैं। कई इलाकों में तो यह समस्या वर्षों से चली आ रही है जिसका समाधान आज तक नहीं हो सका। किशनगढ़ चोक से परोलिया मार्ग व कान्वेंट स्कूल रोड पर यह समस्या बनी हुई है, स्थानीय लोगों ने कई बार अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया परंतु समस्या जस की तस बनीं हुईं हैं।
निर्माण सामग्री का नहीं हटाते मलबा
नगर में जगह-जगह हो रहे निर्माण कार्यों का पुराना मलबा और निर्माण सामग्री सड़काें पर रखी जाती है। इस दौरान मार्ग पर आवाजाही के कारण मलबा रोड पर फैल जाता है। जब निर्माण कार्य पूरा हो जाता तो उसकी साफ़ सफाई पर ध्यान नहीं दिया जाता है। इससे नालियां भी चोक हो जाती है, जिससे गंदा पानी बाहर सड़क बहता रहता है।
जल आवर्धन योजना के गड्ढों में जमा रहता पानी
नगर में करोड़ों रुपए खर्च कर जल आवर्धन योजना के तहत पाइप लाइन लगाई गई है। इसके लिए सड़कें खोदी गई हैं इनकी मरम्मत के नाम पर औपचारिकता पूरी की गई। इसका खामियाजा लोगों को उठाना पड़ रहा है। हाल ही में कई जगह पर दोबारा खुदाई कर लाइन की टेस्टिंग की जा रही है। मार्गों पर कई स्थानों पर गड्ढे मे बारिश का पानी जमा हो रहा है। नगर परिषद द्वारा सड़कों की मरम्मत के नाम पर औपचारिकता पूरी की गई है। गड्ढों वाले स्थान पर सड़क धस जानें से समस्या निर्मित हो रहीं हैं। नगर के खरला मोहल्ले में तो हल्की बारिश के बाद से ही नाली चोक हो जाती गड्ढों में पानी का जमाव होने के राह चलने में भी परेशानी आती।
वर्षों से चली आ रही समस्या का शिकायत के बाद भी नहीं समाधान
किशनगढ़ चोक, परोलिया मार्ग, कान्वेंट स्कूल रोड का मात्र 50 मीटर के इस हिस्से में बारहमासी गंदगी जमा रहतीं हैं। यहां चार बार नवीन पाईप लाईन के लिए खुदाई की गई न तो यहां सीसी निर्माण किया ओर न हीं डामरीकरण किया गया। इस छोटे से भाग पर निकलना किसी चुनौती से कम नहीं है। जहां हल्की बारिश के बाद कीचड़ के कारण कूड़ा-करकट फैला रहता है। सुबह की साफ-सफाई के बाद भी यहां लोगों द्वारा कचरा फेंका जा रहा है। जिससे आसपास के निवासियों काे परेशानी हाेती है। उक्त मार्ग पर आवागमन लगा रहता है भारी वाहन इसी अाेर से गुजरते हैं। चार बड़े स्कूलों में पढ़ने वाले बालक-बालिकाओं का आना-जाना लगा रहता है। उन्हें कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है।
एक कराेड़ की लागत से किया जाना है डामरीकरण
जल आवर्धन योजना के कारण कई जगह सड़कों पर गड्ढे हों रहे हैं। इनकी मरम्मत के लिए एक करोड़ रुपए की लागत से पूरे नगर में डामरीकरण का काम किया जाना है। बारिश के बाद इसका काम शुरू हो सकेगा। किशनगढ़ चोक पर भी प्रमुखता से निर्माण कराकर कूड़ा-करकट से मुक्त किया जाएगा।
-हरिओम शर्मा, सीएमओ नप जीरापुर
0