Indore Land Mafia Jeetu Jitu Soni Nephew Deep Soni Arrested By Kanadia Police | जीतू सोनी का भतीजा दीप गिरफ्तार, कोर्ट ने एक दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा

Indore Land Mafia Jeetu Jitu Soni Nephew Deep Soni Arrested By Kanadia Police | जीतू सोनी का भतीजा दीप गिरफ्तार, कोर्ट ने एक दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा


इंदौर16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दीप सोनी पर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज है।

  • माफिया जीतू सोनी पर कार्रवाई के दौरान आरोपी ने पुलिस को सर्चिंग करने से रोका था
  • शासकीय कार्य में बाधा का केस दर्ज होने के बाद आरोपी 8 महीने से फरार चल रहा था

मानव तस्करी और दुष्कर्म मामले में सेंट्रल जेल में बंद माफिया जीतू सोनी के फरार भतीजे को भी कनाड़िया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी इंदौर में किसी काम से आया था, तभी झलारिया इलाके में उसके होने पर टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया।

कनाड़िया टीआई आरडी कानवा ने बताया कि आरोपी लक्की उर्फ दीप (34) पिता हुकुम सोनी को गिरफ्तार किया है। ये पिछले 8 महीनों से फरार था। माफिया जीतू सोनी पर जब कार्रवाई शुरू हुई, तो उसके कनाड़िया स्थित घर में सर्चिंग के दौरान आरोपी लक्की उर्फ दीप सोनी ने पुलिस कार्रवाई में बाधा डालने की कोशिश की थी। इस पर शासकीय कार्य में बाधा का केस दर्ज किया था। आरोपी को कोर्ट पेश कर उसका एक दिन का पुलिस ने रिमांड लिया है। ये फरार आरोपी हुकुम सोनी का बेटा है, जिसकी पलासिया पुलिस को तलाश है। ये सराफा की दुकान में ही बैठता था।

0



Source link