Two sacked IAS Tinu Joshi and Arvind Joshi name surfaced in Bhopal | फेथ ग्रुप के मालिकों की जांच में बर्खास्त आईएएस दंपती का नाम सामने आया, गरीबों से जमीन हड़पने के सबूत मिले

Two sacked IAS Tinu Joshi and Arvind Joshi name surfaced in Bhopal | फेथ ग्रुप के मालिकों की जांच में बर्खास्त आईएएस दंपती का नाम सामने आया, गरीबों से जमीन हड़पने के सबूत मिले


भोपाल30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल में इनकम टैक्स की रेड दूसरे दिन भी जारी रही, इसमें 250 एकड़ जमीन का फर्जीवाड़ा सामने आया है।

  • आयकर विभाग को 250 एकड़ जमीन की खरीद-फरोख्त के कागजात मिले, जिसमें फर्जीवाड़ा
  • आयकर ने पीयूष गुप्ता उर्फ चूड़ीवाला के नौकरों से पूछताछ की, रिश्तेदारों की जानकारी ली जा रही

भोपाल में अरबपति कारोबारी फेथ ग्रुप के मालिक राघवेंद्र सिंह तोमर और उनके साथी पीयूष गुप्ता चूड़ीवाला पर आयकर विभाग की रेट दूसरे दिन भी जारी रही। इसमें दो बर्खास्त आईएएस दंपती अरविंद जोशी और टीनू जोशी का नाम भी सामने आया है। इसके साथ ही करीब ढाई सौ एकड़ जमीन के फर्जीवाड़ा की जानकारी आयकर विभाग ने जुटाई है। जांच के दौरान जमीन के जो एग्रीमेंट और कागजात मिले हैं, उसके अनुसार जमीनें गरीबों से खरीदी गई हैं। इसमें जमीन लिखाने के बदले उन्हें 30-35 लाख रुपए तक कैश पेमेंट किया गया, जबकि आयकर विभाग के नियमानुसार जमीन खरीदने के बदले 50 हजार रुपए से ज्यादा नकद नहीं दे सकते हैं।

बताया जा रहा है कि भोपाल में जिस फेथ क्रिकेट अकादमी पर आयकर विभाग ने छापा मारा है, उसकी लगभग आधी जमीन मप्र बर्खास्त आईएएस दंपती अरविंद जोशी-टीनू जोशी के रिश्तेदारों के नाम पर मिली है। इस आईएएस परिवार की रायसेन जिले की 150 एकड़ भूमि भी राघवेन्द्र सिंह तोमर के पास मिलने की जानकारी मिली है। इसकी जांच की जा रही है।

दूसरे दिन आयकर विभाग पीयूष गुप्ता उर्फ चूड़ीवाला और उसके नौकर तक पहुंच गई और उससे पूछताछ भी की है। इसके साथ ही करीब 20 ठिकानों पर कार्यवाही जारी रही। भोपाल और प्रदेश के कई जगहों पर आईएएस अधिकारियों और नेताओं का पैसा लगे होने की जानकारी सामने आई है। चूड़ी के कारोबार शुरू करने वाले बिल्डर बने गुप्ता के नौकर तक टीम पहुंच गई है। उसके नाम की तीन से अधिक प्रॉपर्टी के कागजात मिलने की बात सामने आई है। इसके बाद टीम अब उनके ड्राइवर से लेकर रिश्तेदारों तक की जानकारी जुटा रही है।

चूड़ी से कई कंपनियां हों गईं
बताया जा रहा है कि पीयूष गुप्ता गोल्डन कंपनी का मालिक हैं। उनके भी कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं। प्रॉपर्टी में करोड़ों का इन्वेस्टमेंट करना बताया जाता है। छोटे से चुड़ी व्यापारी से पीयूष गुप्ता की कई कंपनियां बन गईं। इसके बाद उनकी संपत्तियों बढ़ती गई। उनके राघवेंद्र के संबंध होने के कारण अब आयकर विभाग की टीम चौक बाजार और एनआईआर स्थित उनके और नौकर के मकान-ऑफिस समेत अन्य जगहों पर कार्रवाई कर रही है।

0



Source link