In the next 24 hours, 5 inches of rain is full of the capital, water from the road to the kitchen itself, alert in 14 villages of Sehore, 11 inches away from the Indore average, 10 trees broken, 15 places submerged. | 24 घंटे में पाैने 5 इंच बारिश से लबालब राजधानी, सड़क से किचन तक पानी ही पानी, सीहोर के 14 गांवों में अलर्ट, इंदौर औसत के आंकड़े से 11 इंच दूर, 10 पेड़ टूटे, 15 स्थान जलमग्न

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • In The Next 24 Hours, 5 Inches Of Rain Is Full Of The Capital, Water From The Road To The Kitchen Itself, Alert In 14 Villages Of Sehore, 11 Inches Away From The Indore Average, 10 Trees Broken, 15 Places Submerged.

भोपाल, इंदौर, बैतूल, रतलाम, उज्जैनकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल के ज्योति टॉकीज के सामने शुक्रवार रात बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। शहर की कई सड़कों का यही हाल था।

  • इंदौर में 200 से ज्यादा कॉलोनियों में बिजली गुल, घंटों परेशान हुए लोग
  • भोपाल में गुरुवार शाम से शुक्रवार रात तक 7 इंच बरस गया पानी
  • रतलाम में शाम साढ़े छह बजे बाद शहर में हुई तेज बारिश

शुक्रवार को प्रदेश के अनेक शहरों में बारिश हुई। भोपाल में 150 मीटर ऊंचाई पर छाए बादलाें से रात 11:30 बजे तक 3.64 इंच बारिश हुई। इससे पहले गुरुवार शाम से शुक्रवार शाम तक 24 घंटे में पौने 5 इंच पानी बरस चुका था। इससे बड़े तालाब का लेवल भी 24 घंटे में 1 फीट बढ़ गया। वहीं, बरगी बांध के 13 गेट खुलने के कारण सीहोर में नर्मदा का जलस्तर बढ़कर 956.62 फीट हो गया है। नर्मदा खतरे के निशान से 8 फीट नीचे आ गई है। प्रशासन ने तटीय 14 गांवों में अलर्ट घोषित कर दिया है। पिछले 24 घंटे में रेहटी में 110 और सीहोर में 75 सेमी बारिश हुई है। इंदौर में शाम 4 बजे से रात आठ बजे तक चार घंटे में 3 बारिश हुई। यह इस सीजन में अब तक की सबसे तेज बरसात है। अब तक कुल 21.4 इंच बारिश हो गई है।रायसेन में बारना पुल पर पानी आने से जयपुर- जबलपुर हाईवे और कहूला पुल डूबने से भोपाल-सागर मार्ग बंद हो गया। हाेशंगाबाद में दो इंच से ज्यादा बारिश हुई। 24 घंटे में नर्मदा का जलस्तर सेठानीघाट पर 8 फीट बढ़कर 955 फीट पहुंच गया है। देखें तस्वीरों में प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के हाल….

भोपाल में सड़क से किचन तक पानी ही पानी बिजली गुल की करीब 750 शिकायतें

भोपाल के साकेत नगर में कुछ घरों में पानी भर गया।

भोपाल के साकेत नगर में कुछ घरों में पानी भर गया।

यह तस्वीर भी भोपाल के साकेत नगर की है, यहां बारिश के बाद घरों का हाल।

यह तस्वीर भी भोपाल के साकेत नगर की है, यहां बारिश के बाद घरों का हाल।

भोपाल का शाहपुरा का एक घर का हाल।

भोपाल का शाहपुरा का एक घर का हाल।

हमीदिया रोड

हमीदिया रोड

हबीबगंज अंडरब्रिज

हबीबगंज अंडरब्रिज

गैरतगंज. बीनापुर स्थित कहूला पुल पर पानी से भोपाल-सागर मार्ग बंद हो गया।

गैरतगंज. बीनापुर स्थित कहूला पुल पर पानी से भोपाल-सागर मार्ग बंद हो गया।

इंदौर: भादौ की झड़ी; 10 पेड़ टूटे, 15 स्थान जलमग्न

विगत 19 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र इंदौर में आकर लॉक हो गया। इस सिस्टम को अरब सागर से भी नमी मिली, इस वजह से शुक्रवार शाम पूरे शहर में धुआंधार बारिश हुई। बारिश का सिलसिला शाम 4 बजे शुरू हुआ और रात आठ बजे तक चार घंटे में 3 इंच बारिश हुई। यह इस सीजन में अब तक की सबसे तेज बरसात है। इसे मिलाकर शहर में अब तक कुल 23.3 इंच बारिश हो गई है। शहर का औसत 34 इंच है। इसके पहले शाम चार बजे इतना अंधेरा हो गया जैसे शाम के सात बज गए हो। गणेश चतुर्थी काे भी दिन ऐसा ही भीगा-भीगा रहेगा।

स्थान :इंदौर का एलआईजी तिराहा { फोटो : ओपी सोनी

स्थान :इंदौर का एलआईजी तिराहा { फोटो : ओपी सोनी

जोरदार बारिश शुरू हुई तो बच्चे और बड़े भी मस्ती के मूड में आ गए। छाता लेकर निकल पड़े।

जोरदार बारिश शुरू हुई तो बच्चे और बड़े भी मस्ती के मूड में आ गए। छाता लेकर निकल पड़े।

तीन पुलिया क्षेत्र में पेड़ गिरा तो उद्यान विभाग के कर्मचारियों ने उसे मुश्किल से हटाया।

तीन पुलिया क्षेत्र में पेड़ गिरा तो उद्यान विभाग के कर्मचारियों ने उसे मुश्किल से हटाया।

चंद्रभागा में नाला, सड़क एक हुए।

चंद्रभागा में नाला, सड़क एक हुए।

डीआईजी ऑफिस परिसर में मुख्य द्वार पर आधा फीट से ज्यादा पानी भराया।

डीआईजी ऑफिस परिसर में मुख्य द्वार पर आधा फीट से ज्यादा पानी भराया।

रेसकोर्स रोड पर भी पानी भरा। स्टॉपर बहकर इधर-उधर पहुंच गए।

रेसकोर्स रोड पर भी पानी भरा। स्टॉपर बहकर इधर-उधर पहुंच गए।

भारी बारिश के बावजूद बिजली कंपनी के कर्मचारी मरम्मत करते रहे। पेड़ गिरने से तार टूट गए, जिन्हें ठीक करने में 4-5 घंटे लगे।

भारी बारिश के बावजूद बिजली कंपनी के कर्मचारी मरम्मत करते रहे। पेड़ गिरने से तार टूट गए, जिन्हें ठीक करने में 4-5 घंटे लगे।

रीगल तिराहे पर ऐसा था नजारा।

रीगल तिराहे पर ऐसा था नजारा।

बैतूल: धार नदी में बाढ़ से भोपाल रोड आठ घंटे बंद, घोड़ाडोंगरी में चार इंच बारिश, दो तालाब फूटे

गुरुवार रात से तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। धार नदी पर बाढ़ आने से नेशनल हाईवे भोपाल रोड पर 8 घंटे तक जाम लगा रहा। रात 12 बजे से शुक्रवार सुबह 8 बजे तक हाईवे पर आवागमन थमा रहा। सूखी नदी ने भी 2 घंटे तक यातायात बाधित किया। शुक्रवार शाम 4.30 बजे फिर धार नदी पर बाढ़ आने से हाईवे बंद हो गया। शुक्रवार सुबह घोड़ाडोंगरी में 4 इंच व शाहपुर में 3 इंच बारिश दर्ज की गई। जिले के अन्य क्षेत्रों में भी मूसलधार बारिश से नदी व नाले उफान पर पहुंच गए हैं। घोड़ाडोंगरी में बांसपुर पंचायत में डैम बारिश में बह गया। बैतूल की माचना नदी बारिश से उफान पर चल रही है। नदी पर बना एनीकट ओवरफ्लो चल रहा है।

बारिश से हाईवे पर भौंरा नदी में बाढ़।

बारिश से हाईवे पर भौंरा नदी में बाढ़।

घोड़ाडोंगरी की बांसपुर पंचायत में तालाब फूटने से बह निकला पानी।

घोड़ाडोंगरी की बांसपुर पंचायत में तालाब फूटने से बह निकला पानी।

बंगाल की खाड़ी के सिस्टम व अरब सागर की नमी से धुआंधार बारिश; 1 घंटे में 1 इंच से अधिक बरसा पानी

बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र उज्जैन में आकर लॉक हो गया। इस सिस्टम को अरब सागर से भी नमी मिली, इस वजह से शुक्रवार शाम पूरे शहर में धुआंधार बारिश हुई। रात 1.30 बजे फिर बारिश का दौर शुरू हो गया। लगातार दूसरे दिन तेज बारिश ने शुक्रवार को पूरे शहर को तर कर दिया। एक घंटे के भीतर एक इंच से अधिक बारिश शहर में रिकॉर्ड की गई। जिससे शहर में कुल बारिश का आंकड़ा भी 20 इंच पार हो गया।

स्थान : महाकाल मार्ग, उज्जैन फोटो : अशोक मालवीय

स्थान : महाकाल मार्ग, उज्जैन फोटो : अशोक मालवीय

रतलाम: दोपहर में तेज धूप खिली, 15 दिन बाद तापमान 31 डिग्री पर पहुंचा, शाम को एक घंटे से ज्यादा हुई तेज बरसात

शहर के मौसम में शुक्रवार को बदलाव हो गया। दोपहर में तेज धूप निकल आई। असर ये हुआ कि दिन का तापमान 15 दिन बाद 31 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि, शाम को तेज बारिश भी हो गई। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक शनिवार को भी बारिश के आसार बने हुए हैं।

सैलाना रोड पर तेज बारिश के बाद सड़कों पर पानी बह निकला।

सैलाना रोड पर तेज बारिश के बाद सड़कों पर पानी बह निकला।

0

Source link