MP’s Divyang swimmer Satendra will get National Adventure Award, said – Did not think while swimming in the village river, will reach here | एमपी के दिव्यांग तैराक सतेंद्र को मिलेगा राष्ट्रीय साहसिक सम्मान, बोले- गांव की नदी में तैरते समय नहीं सोचा था, यहां तक पहुंचूंगा

MP’s Divyang swimmer Satendra will get National Adventure Award, said – Did not think while swimming in the village river, will reach here | एमपी के दिव्यांग तैराक सतेंद्र को मिलेगा राष्ट्रीय साहसिक सम्मान, बोले- गांव की नदी में तैरते समय नहीं सोचा था, यहां तक पहुंचूंगा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • MP’s Divyang Swimmer Satendra Will Get National Adventure Award, Said Did Not Think While Swimming In The Village River, Will Reach Here

भोपाल5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश के दिव्यांग तैराक सतेंद्र सिंह लोहिया को इस साल के तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक सम्मान से नवाजा गया है।

  • पीएम नरेंद्र मोदी ने सतेंद्र से मिलने के बाद कहा था- सतेंद्र की जीवन यात्रा कई लोगों को प्रेरित कर सकती है
  • सतेंद्र अमेरिका में 42 किमी का कैटलीना चैनल 11:34 घंटे में तैरकर पार करने वाले पहले एशियाई बने थे

मध्य प्रदेश का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाले दिव्यांग तैराक सतेंद्र सिंह लोहिया को तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक सम्मान 2020 दिया जाएगा। पहली बार ये सम्मान किसी दिव्यांग को दिया जा रहा है। भास्कर से बातचीत में सतेंद्र ने कहा कि भिंड जिले के अपने गांव की नदी में तैरते समय मैंने कभी नहीं सोचा था, इस मुकाम तक पहुंच जाऊंगा। कैटलीना चैनल पार कर लिया और अब राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कार मिलेगा। उन्होंने ये पुरस्कार अपने माता-पिता को समर्पित किया है।

सतेंद्र सिंह लोहिया ने कहा कि इस पुस्कार के मिलने से खुश हूं, हर खिलाड़ी सोचता है कि उसे पहचान मिले, उसके खेल का सम्मान हो और आज वह हो रहा है। बता दें कि पिछले साल सतेंद्र अमेरिका में 42 किमी का कैटलीना चैनल 11:34 घंटे में तैरकर पार करने वाले पहले एशियाई दिव्यांग तैराक बने थे। सतेंद्र सिंह लोहिया कहते हैं मैंने अपनी दिक्कतों को ही अपनी ताकत बना लिया है। दिव्यांगों को सहानुभूति की नहीं, सहयोग और सम्मान की जरूरत होती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तैराक सतेंद्र सिंह की कर चुके हैं तारीफ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तैराक सतेंद्र सिंह की कर चुके हैं तारीफ।

जब प्रधानमंत्री ने कहा- सतेंद्र का जीवन कई लोगों के लिए प्रेरणा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि ‘मैंने सतेन्द्र सिंह लोहिया से मुलाकात की। वे एक बेहतरीन पैरा-तैराक हैं। उन्होंने अब तक कई पुरस्कार जीते हैं। उनकी जीवन-यात्रा कई
लोगों को प्रेरित कर सकती है। कुछ समय पहले वे कैटलीना चैनल को तैरकर पार गये।” विश्व दिव्यांग दिवस पर उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू द्वारा सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ी नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया था। इस दौरान सतेंद्र की पीएम मोदी से मुलाकात हुई थी। सतेंद्र ने कहा कि पीएम के कहे शब्द मुझे प्रेरित करते हैं।

कैटलीना चैनल पार करने वाले सतेंद्र सिंह लोहिया।

कैटलीना चैनल पार करने वाले सतेंद्र सिंह लोहिया।

तैराकी को हुनर बनाया, गांव की नदी में सीखी तैराकी
भिंड जिले के गाता गांव के रहने वाले सत्येंद्र ने भिंड जिले में अपने गांव की वेसली नदी में तैराकी सीखी। वह दोनों पैरों से दिव्यांग हैं। ग्वालियर में सत्येंद्र ने तैराकी की तकनीक सीखी और फिर इसे अपना हुनर बना लिया। वर्तमान में वह इंदौर में सरकारी नौकरी कर रहे हैं। इससे पहले सत्येंद्र ने पहले नेशनल तैराकी में बाजी मारी थी। उन्हें मध्यप्रदेश के विक्रम अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है।
कैटलीना चैनल पार करना बेहद मुश्किल
सत्येंद्र ने कहा था कि कैटलीना चैनल पार करना बेहद मुश्किल है। दिन में चलने वाली तेज हवाओं से बचने के लिए रात में तैराकी शुरू करनी पड़ती है। इसमें गहराई का भी अंदाज नहीं लगता और भी कई तरह की चुनौतियां होती हैं, लेकिन सत्येंद्र ने इन सभी चुनौतियों को पारकर सफलता का नया कीर्तिमान रच दिया है।

सतेंद्र सिंह लोहिया ने बताया कि उन्हें अपनी कमी को अपना हुनर बना लिया है।

सतेंद्र सिंह लोहिया ने बताया कि उन्हें अपनी कमी को अपना हुनर बना लिया है।

सतेंद्र ने इतिहास रचा
सतेन्द्र सिंह लोहिया ने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में ओलम्पिक स्वीमिंग एनएसडब्ल्यू-2017 स्टेट ओपन चैम्पियनशिप में भारत के लिये स्वर्ण-पदक जीता। उन्होंने मई-2017 में ओपन वाटर सी-स्वीमिंग फीट ऑफ 33 किलोमीटर को पार किया। श्री लोहिया ने 24 जून, 2018 को इंग्लिश चैनल स्वीमिंग में पैरा-स्वीमिंग रिले टीम के माध्यम से कीर्तिमान स्थापित किया और 18 अगस्त, 2019 को कैटलीना इंग्लिश चैनल पार कर इतिहास रचा। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में श्री सतेन्द्र ने मध्यप्रदेश के लिये 12 रजत एवं 8 कांस्य-पदक हासिल किये हैं।

0



Source link