पहले एमएस धोनी और रोहित के फैंस भिड़े, अब यहां पर समर्थकों ने लगा दी कारों में आग, 148 गिरफ्तार | cricket – News in Hindi

पहले एमएस धोनी और रोहित के फैंस भिड़े, अब यहां पर समर्थकों ने लगा दी कारों में आग, 148 गिरफ्तार | cricket – News in Hindi


पिछले दो दिन में दो अलग अलग जगहों पर फैंस का आक्रामक रवैया नजर आया (फाइल फोटो)

फैंस अपने खिलाड़ी और टीम को लेकर इस कदर उग्र हो गए कि उन्‍हें खदेड़ने के लिए पुलिस को आंसू गैस का भी इस्‍तेमाल करना पड़ा. दो दिन पहले एमएस धोनी (MS Dhoni) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के फैंस के बीच भी जमकर मारपीट हुई थी.

नई दिल्‍ली. कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण लंबे समय बाद खेल के मैदान फिर से गुलजार हुए हैं. खिलाड़ी मैदान पर दिखने लगे हैं. दुनियाभर में टूर्नामेंट्स और लीग्‍स शुरू हो चुकी हैं. हालांकि इस महामारी के चलते अधिकतर टूर्नामेंट्स खाली स्‍टेडियम में खेले जा रहे हैं. इसके बावजूद फैंस का जोश अपनी टीमों के लिए कम नहीं हुआ. मगर इन दिनों कई जगहों पर फैंस का ये जोश गलत तरीके से नजर आ रहा है. कहीं एमएस धोनी (MS Dhoni) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के फैंस के बीच मारपीट हो गई तो कभी फैंस का ये जोश इस हद तक पहुंच गया कि अपनी टीम की हार के बाद उन्‍होंने गाड़ियां फूंक दीं.

22 अगस्‍त को कोल्‍हापुर जिले में एमएस धोनी और रोहित शर्मा के फैंस के बीच जमकर मारपीट हुई थी और अब चैंपियंस लीग के फाइनल में हार के बाद पीएसजी के फैंस इतने अधिक उग्र हो गए कि उन्‍होंने जमकर उत्‍पात मचाया. न सिर्फ उत्‍पात मचाया, बल्कि कई गाड़ियों में आग लगा दी. इस मामले में पुलिस ने 148 लोगों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने 148 लोगों को किया गिरफ्तार
जर्मन क्‍लब बायर्न म्यूनिख ने रविवार को चैंपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में पेरिस सेंट जर्मन पीएसजी को 10 से हराकर छठी बार यूरोपीय कप अपने नाम किया. भले ही यह मुकाबला न के बराबर दर्शकों की मौजूदगी में खेला गया था, मगर पीएसजी की हार का असर स्‍टेडियम के बाहर खड़े फैंस पर साफ नजर आया. हार के बाद फैंस ने जमकर उत्‍पात मचाया. पुलिस से झड़प भी हुई. फैंस इतने अधिक उग्र हो गए थे कि उन्‍होंने आगजनी भी की. इसके बाद पुलिस ने 148 लोगों को गिरफ्तार किया.यह भी पढ़ें:-

बायर्न म्यूनिख ने जीती चैंपियंस लीग, PSG की हार के बाद आंसू नहीं रोक सके नेमार

एमएस धोनी और रोहित शर्मा के फैंस में जमकर हुई मारपीट, सहवाग ने कहा-पागल मत बनो

क्रिकेट फैंस भी हुए थे उग्र

सिर्फ फुटबॉल फैंस ही उग्र नहीं हुए, बल्कि दो दिन पहले भारत में कुछ क्रिकेट फैंस भी उग्र हो गए थे. दरअसल एमएस धोनी और रोहित शर्मा के फैंस अपने-अपने हीरो के पोस्टर लेकर जोश में सड़कों पर निकले थे. जहां धोनी के फैंस उनके संन्यास की खबर के बाद ऐसा कर रहे थे वहीं रोहित के फैंस उनके राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुने जाने का जश्न मना रहे थे. इस बीच कुछ लोगों ने रोहित शर्मा के पोस्टर फाड़ दिए, जिसके बाद दोनों फैंस आपस में भिड़ गए. इसी बीच एक फैन को कुछ लोगों ने खेत में ले जाकर जमकर पीटा था.





Source link