Bayern Munich wins UEFA Champions League defeating Paris Saint Germain by 1-0 in Lisbon, Portugal | UEFA Champions League: बायर्न म्यूनिख ने पीएसजी को हराकर छठी बार जीता खिताब

Bayern Munich wins UEFA Champions League defeating Paris Saint Germain by 1-0 in Lisbon, Portugal | UEFA Champions League: बायर्न म्यूनिख ने पीएसजी को हराकर छठी बार जीता खिताब


लिस्बन (पुर्तगाल): किंग्सले कोमैन के 59वें मिनट में किए गए गोल की मदद से बायर्न म्यूनिख (Bayern Munich) ने चैंपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के दर्शकों के बिना खेले गए पहले फाइनल में पेरिस सेंट जर्मेन (PSG) को 1-0 से हराकर छठी बार यूरोपीय कप का खिताब जीता. बायर्न की चैंपियंस लीग में यह 2013 के बाद पहली खिताबी जीत है, जबकि पिछले 9 वर्षों में खिलाड़ियों पर एक अरब डॉलर से भी अधिक धनराशि करने के बावजूद पीएसजी को अब भी अपने पहले यूरोपीय कप का इंतजार है.

यह भी पढ़ें- इन बल्लेबाजों ने IPL में की हैं गेंदबाजों की जमकर धुलाई

पीएसजी ने नेमार, काइलिन मबापे और एंजेल डि मारिया पर 50 करोड़ डॉलर से भी अधिक धनराशि खर्च की है और उसकी टीम बायर्न के सामने मजबूत दिख रही है. ये तीनों महंगे खिलाड़ी अग्रिम पंक्ति में कोई जादू नहीं दिखा पाए. दूसरी तरफ पेरिस में जन्मे और पीएसजी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले विंगर कोमैन ने अपनी इस पूर्व टीम को करारा झटका दिया.

24 वर्षीय कोमैन के आसपास तब पीएसजी का कोई रक्षक नहीं था लेकिन वह जोशुआ किमिच का क्रास लेने के लिये तैयार थे. कोमैन ने उसे हेडर से गोल में पहुंचाने में कोई गलती नहीं की। यह गोल आखिर में निर्णायक साबित हुआ. यह चैंपियंस लीग में बायर्न म्यूनिख का 43वां गोल था. अपने इस अभियान में बायर्न पहली ऐसी टीम बनी जिसने चैंपियन्स लीग के अपने सभी 11 मैच जीते.

 

इसके साथ ही सत्र का समापन भी हो गया. कोरोना वायरस महामारी के कारण हालांकि इसमें तीन महीने की देरी हुई. बायर्न म्यूनिख के लिये यह सत्र शानदार रहा. उसने लगातार 8वीं बार बुंदेसलीगा ट्रॉफी जीती और जर्मन कप भी अपने नाम किया था. बायर्न सर्वाधिक बार चैंपियंस लीग का खिताब जीतने के मामले में लिवरपूल के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. अब रियल मैड्रिड (13) और एसी मिलान (7) ही उससे आगे हैं.
(इनपुट-भाषा)





Source link