- Hindi News
- Local
- Mp
- Madhya Pradesh Bhopal Heavy Rainfall News Updates; Dog Saves His Owner Life, Died To Due To High Tension Wire Falls
भोपाल2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शशि शंकर शर्मा के कार तक पहुंचने के पहले ही उनका पालतू कुत्ता कोको वहां पहुंच गचा। करंट लगने से उसकी मौत हो गई।
- चेन तोड़कर मालिक के घर से निकलने के पहले कार तक पहुंचा
- पानी में करंट फैलने से पांच से छह लोगों को भी झटके लगे
राजधानी भोपाल की चूनाभट्टी स्थित पाश कॉलोनी अमलताश में एक पालतू कुत्ते ने अपनी जान देकर अपने मालिक को बचा लिया। हादसे के बाद 77 साल के मालिक शशि शंकर शर्मा बिजली कंपनी से लेकर सीएम हेल्प लाइन तक फोन लगाते रहे, लेकिन वह काफी नहीं हुआ। शर्मा ने आरोप लगाए कि अगर बिजली कंपनी ने पहले लाइट बंद कर देती, तो यह हादसा नहीं होता।

कोको ने घटना के पहले चीखना शुरू कर दिया था। -फाइल फोटो
शशि शंकर ने बताया- मैं भेल से रिटायर्ड हूं। दो दिन की बारिश के बाद कल मैं सुबह सोकर उठा। गेट के बाहर खड़ी कार पर कोई तार जैसा टूटा पड़ा दिखा। मैंने बिजली कंपनी को फोन करके बिजली बंद करने को कहा, लेकिन कोई नहीं आया। चश्मा नहीं होने के कारण मुझे कुछ साफ नजर नहीं आ रहा था। मैंने वाइपर हाथ में लिया और पोर्च से बाहर जाने लगा। पोर्च में बंधा मेरा पालतू कुत्ता (कोको) चीख रहा था। मैंने उसे शांत कराया, लेकिन वह नहीं माना। मैंने जैसे ही गेट खोला, कोको पीछे से दौड़ते हुए बाहर निकलकर कार तक पहुंच गया। वह सड़क पर बह रहे पानी में तड़पने लगा और छटपटाते हुए नीचे गिर गया। मैं उसकी तरफ दौड़ा तो पानी में पैर पड़ते ही करंट का झटका लगा। मैं पीछे हटा। इसी दौरान वहां से निकल रहे पांच से छह लोगों को करंट के झटके महसूस हुए। मैंने लोगों को दूर रहने का कहते हुए बिजली कंपनी को दोबारा फोन लगाया, लेकिन उनका वही जवाब था। बस टीम पहुंचने ही वाली है। सीएम हेल्प लाइन में भी कॉल नहीं लग रहा था। अगर टीम ने पहले ही कॉल में लाइट बंद कर दी होती तो मेरा कोका नहीं मरता।
सुबह 6 बजे की घटना बताई जाती
शर्मा ने बताया कि घटना सुबह करीब 6 बजे की है, जबकि बिजली अमला सुबह 10 बजे घटना स्थल पर पहुंचा। घटना के पहले ही एमपीईबी को कॉल किया था, लेकिन एक घंटे तक कोई नहीं आया था। इसलिए मजबूरी में मुझे जाना पड़ रहा था। इसी दौरान एक दूध वाला भी करंट की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। अब उसका साथी लीयो अकेला बचा है।
0