- Hindi News
- Local
- Mp
- Madhya Pradesh Rain Latest Updates; Red Alert Issued After Mohanpura Dam Six Gates Open In Rajgarh
राजगढ़11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मोहनपुरा बांध के शनिवार को 12 गेट खोले जाने के बाद नेवज नदी का जलस्तर बढ़ गया हैI
- तीन दिन में जिले में 14 इंच बारिश के बाद जिले के कई हिस्सों की सड़कें उखड़ी
- नदी में बहे एक युवक को तलाशने दिनभर चला बचाव कार्य, नहीं मिला
राजगढ़ जिले में दो दिन झमाझम बारिश के बाद रविवार को मौसम तो खुल गया, लेकिन परेशानी बरकरार रही। मोहनपुरा बांध के शनिवार को 12 गेट खोले जाने के बाद नेवज नदी का जलस्तर बढ़ गया है, इस कारण नदी किनारे के 33 गांवों में अलर्ट जारी है। वहीं छोटे पुल पर पानी ऊपर से बहने के कारण आवाजाही बंद हो गई है। इससे कालीपीठ क्षेत्र के लगभग 100 गांवों के लोगों का संपर्क राजगढ़ से टूट गया है। इसी पुल से आवाजाही करते हैँ। अब उन्हें राजगढ़ आने के लिए बड़े पुल से आना-जाना पड़ेगा।
अब उन्हें अतिरिक्त लगभग 6 किमी का चक्कर लगेगा। वहीं, छोटे पुल का पानी पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में भर जाने से यहां लगभग 50 दुकानों को खाली कराया गया है। उधर, खिलचीपुर में बहे एक युवक की तलाश को लेकर दिनभर राहत और बचाव कार्य चला, लेकिन तलाश नहीं हो सकी। अंचल में दो दिन की बारिश के बाद स्थिति यह है कि कई जगह सड़कें उखड़ गई हैं इस कारण यातायात बाधित हो गया है।

नदी किनारे के 33 गांवों में अलर्ट जारी है। वहीं छोटे पुल पर पानी ऊपर से बहने के कारण आवाजाही बंद हो गई है।
मोहनपुरा बांध पर पहुंचे कई लोग
मोहनपुरा बांध के गेट खुलने के बाद रविवार को कई लोग नजारा देखने पहुंचे, चूंकि रविवार को टोटल लॉकडाउन था। इसके बावजूद कई लोग डैम पर पहुंचे और इस दौरान प्रोटोकॉल का भी उल्लंघन हुआ।
0