नए हवाई सफर की तैयारी: शहर को पुणे और मुम्बई से जोड़ने जल्द मिल सकती हैं फ्लाइट

नए हवाई सफर की तैयारी: शहर को पुणे और मुम्बई से जोड़ने जल्द मिल सकती हैं फ्लाइट


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ग्वालियर एयरपोर्ट पर निरीक्षण करते सांसद ग्वालियर व अन्य अफसर

  • नई टर्मिनल बिल्डिंग बनवाने के सिलसिले में एयरपोर्ट के अफसरों के साथ हुई बैठक
  • नए वर्ष के पहले दिन हुई बैठक

शहर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब ग्वालियर को हवाई मार्ग के जरिए पुणे और मुम्बई से जोड़ने की कवायद तेज कर दी गई है। जल्द कुछ नई फ्लाइट के रूप में सौगाद मिल सकती हैं। शुक्रवार को ग्वालियर सांसद विवेक शेजवलकर ने एयरपोर्ट पर नई टर्मिनल बिल्डिंग बनवाने के सिलसिले में एयरपोर्ट के अफसरों व जिला प्रशासन के साथ चर्चा की है। बैठक में पुणे हवाई सेवा शुरू करने पर कुछ परेशानी आने की बात उठी। पुणे में नाइट फ्लाइट ऑपरेशन होता है, जबकि ग्वालियर एयरपोर्ट पर नाइट फ्लाइट ऑपरेशन की कोई व्यवस्था नहीं है। इस पर सांसद ग्वालियर ने रात में फ्लाइट ऑपरेशन के लिये नागरिक उड्यन मंत्री से बात करने की बात कही है।

ग्वालियर एयरपोर्ट पर चल रहे विकास कार्य और बढ़ती यात्री संख्या को देखते हुये एयरपोर्ट के विस्तार पर शुक्रवार को हुई बैठक में विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में नई टर्मिनल बिल्डिंग की जरूरत है। इसके लिये सांसद विवेक शेजवलकर ने भरोसा दिलाया कि वह इस संबंध में केन्द्रीय नागरिक उड्यन मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखेंगे। साथ ही उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलकर भी बात करेंगे कि एयरपोर्ट अथॉरिटी की प्लानिंग की टीम को ग्वालियर भेजा जाए। टीम सर्वे कर बताए कि नई टर्मिनल बिल्डिंग के लिये कितनी जमीन की आवश्यकता है। इसके बाद सरकार से जमीन की व्यवस्था कराई जाएगी। बैठक में एडीएम किशोर कन्याल, ग्वालियर एयरपोर्ट अथॉरिटी के डायरेक्टर बसीम अहमद अंसारी और भाजपा जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी भी शामिल रहे।

यहां के लिए हवाई सेवा की तैयारी तेज

बैठक में मुम्बई के लिए हवाई सेवा पर भी बात हुई। बैठक में दी गई जानकारी के अनुसार मुम्बई के लिये बड़ा एयर क्राफ्ट चलेगा। जिसकी क्षमता 180 यात्री की होगी। इसके लिए एयर फोर्स और एयरपोर्ट के मध्य का गेट चौड़ा करना होगा । इस संबंध में एयर फोर्स से बात चल रही है। इसी तरह पुणे के लिए भी जल्द फ्लाइट मिल सकती है। यहां काफी आईटी कंपनी है और शहर से काफी लोगों का ट्रेन के माध्यम से वहां आना जाना है।

यहां के लिए चल रही हैं अभी फ्लाइट

अभी ग्वालियर से कोलकाता, बैंगलुरू, हैदराबाद और अहमदाबाद के लिये हवाई सेवाएं हैं। ग्वालियर से अहमदाबाद फ्लाइट तो 10 दिन पहले ही शुरू की गई है। पर जगह कम होने से ऐसे शहर जहां से बड़ी फ्लाइट आ सकती है वहां से हवाई मार्ग से शहर नहीं जुड़ पा रहा है।

दो साल में बढ़ीं फ्लाइट और यात्री

ग्वालियर एयरपोर्ट पर फ्लाइट और यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही हैं। कुछ आंकड़े इस प्रकार हैं।

वर्ष 2018-2019

  • कुल 614 फ्लाइट का आवागमन हुआ
  • 21714 कुल यात्री आए और गए

वर्ष 2019-2020

  • कुल 2842 फ्लाइट का आवागमन हुआ
  • 132264 कुल यात्री आए और गए



Source link