Mp Rain News/Neemuch District Update; Shri Jharneshwar Mahadev Waterfall Center Of Attraction For Tourists And Devotees | जान जोखिम में डाल झरनेश्वर महादेव में 100 फीट ऊंचाई से गिरते झरने को कैद करते दिखे लोग

Mp Rain News/Neemuch District Update; Shri Jharneshwar Mahadev Waterfall Center Of Attraction For Tourists And Devotees | जान जोखिम में डाल झरनेश्वर महादेव में 100 फीट ऊंचाई से गिरते झरने को कैद करते दिखे लोग


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Mp Rain News Neemuch District Update; Shri Jharneshwar Mahadev Waterfall Center Of Attraction For Tourists And Devotees

नीमच8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पहाड़ी पर पहुंचकर झरने किनारे जाकर युवाओं का सेल्फी लेने का जुनून।

  • कोरोना काल के कारण पर्यटन स्थालों पर जाने की मनाही है, इसके बाद भी लोग बाज नहीं आ रहे हैं
  • पिछले साल अच्छी बारिश होने पर झरना हरियाली अमावस्या से ही शुरू हो गया था, इस बाद देरी हुई

नीमच जिले के मनासा से करीब 30 किमी दूर चौकड़ी पंचायत के तहत आने वाले प्रसिद्ध पर्यटक स्थल भड़ादोह (झरनेश्वर महादेव) का झरना इस बार सावन में सुखा रहा। लेकिन भादौ में हुई झमाझम बारिश के बाद 100 फीट ऊंचाई से पानी गिरना शुरू हो गया है। जो पर्यटकों व श्रृद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। झरने के शुरू होते ही सख्ती के बाद भी लोग यहां पहुंच रहे हैं और जान जोखिम में डालकर सेल्फी ले रहे हैं।

परिवार के साथ भी कई लोग सेल्फी लेते दिखाई दिए।

परिवार के साथ भी कई लोग सेल्फी लेते दिखाई दिए।

रविवार को टोटल लॉकडाउन होने के कारण यहां ज्यादा श्रद्धालु नहीं पहुंचे, लेकिन जो भी पहुंचा वह जान जोखिम में डालकर 100 फीट ऊंचाई से गिरते झरने को खुद के साथ मोबाइल में कैद करने से पीछे नहीं हटा। महादेव मंदिर परिसर में रूपा नदी का पानी झरने के रूप में गिरता है, जो बहते हुए चंबल नदी से होते हुए गांधी सागर बांध पहुंचता है।

सख्ती के बाद भी बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे।

सख्ती के बाद भी बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे।

पिछले साल अच्छी बारिश होने पर झरना हरियाली अमावस्या से ही शुरू हो गया था। यहां पहुंचने के लिए पहले कच्चा रास्ता था। विधायक निधि से ढाई किमी सड़क का निर्माण करवाया। जिससे अब श्रद्धालु आसानी से वाहन द्वारा मंदिर तक पहुंच जाते हैं। पंचायत द्वारा प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की गई है।

0



Source link