राजेश जंघेला को बुधवार रात गिरफ्तार किया गया।
सिवनी-जबलपुर आईजी के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने करीब 3 करोड़ रुपए के हवाला कांड मामले में फरार 11वें पुलिसकर्मी को बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार प्रधान आरक्षक राजेश जंघेला को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां एसआ
.
एसआईटी गिरफ्तार एसडीओपी, एसआई सहित अन्य पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ कर जांच आगे बढ़ा रही है। इस हवाला मामले में एसआईटी अब तक 2.70 करोड़ रुपए जब्त कर चुकी है। इसमें 1.45 करोड़ रुपए एसडीओपी पूजा पांडे और एसआई अर्पित भैरम से बरामद हुए थे। वहीं, 1.25 करोड़ रुपए नागपुर के आकाश जैन और अमन गुरनानी से जब्त किए गए थे।
एसआईटी एनएच-44 सीलादेही बायपास पर हुए घटनाक्रम के संबंध में एसडीओपी पूजा पांडे, एसआई अर्पित भैरम सहित सभी गिरफ्तार पुलिसकर्मियों से पूछताछ कर तथ्यों की पड़ताल कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि यदि अन्य लोगों की संलिप्तता पाई जाती है, तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
बच्ची को गोद में लेकर कोर्ट पहुंचीं थी एसडीओपी पूजा पांडे
इससे पहले बुधवार को गिरफ्तार किए गए 10 आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया था। उस दौरान एसडीओपी पूजा पांडे अपनी दो साल की बच्ची को गोद में लेकर न्यायालय पहुंची थीं। हवाला के लगभग तीन करोड़ रुपए को जब्त न कर हड़पने के आरोप में फंसी एसडीओपी, एसआई सहित 11 पुलिसकर्मियों पर 14 अक्टूबर को लखनावाड़ा पुलिस ने डकैती और अपहरण जैसी गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस हवाला डकैती मामले पर कड़ा रुख अपनाया है।
एसआईटी प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मियों पर दर्ज डकैती प्रकरण की जांच के तहत 8-9 अक्टूबर की रात हवाला कारोबारियों को पकड़ने में इस्तेमाल किए गए दो सरकारी वाहनों को जब्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, एसडीओपी के रीडर रविंद्र उइके की वैगनआर कार भी जब्त की गई है। एसआईटी ने घटनास्थल का मुआयना कर क्राइम सीन का नक्शा भी तैयार किया है। फिलहाल, दोनों प्रकरणों में कोई नया आरोपी सामने नहीं आया है, लेकिन एसआईटी गंभीरता से विस्तृत जांच कर रही है।
अबतक 11 पुलिसकर्मी पहले हो चुके हैं सस्पेंड
आरोपी पुलिसकर्मियों पर लखनवाड़ा थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 310 (2) (डकैती), 126 (2) (गलत तरीके से रोकना), 140 (3) (अपहरण) और 61(2) (आपराधिक षडयंत्र) के अंतर्गत आरोप लगाए गए हैं। घटना के तुरंत बाद ही सभी 11 पुलिसकर्मी निलंबित हो चुके थे।
मंगलवार को एसडीओपी पूजा पांडे, एसआई अर्पित भैरम, एसडीओपी कार्यालय के आरक्षक माखन इनवाती, योगेंद्र चौरसिया, जगदीश यादव और बंडोल थाने के आरक्षक नीरज राजपूत को गिरफ्तार किया है।
अब जानिए हवाला की रकम जब्ती का पूरा मामला
सिवनी पुलिस ने नागपुर के शख्स सोहन परमार से करीब 3 करोड़ रुपए जब्त किए थे। पुलिस पर आरोप है कि रिपोर्ट में जब्ती सिर्फ एक करोड़ 45 लाख रुपए की दिखाई। इतना ही नहीं, आरोपी को भी बिना कार्रवाई छोड़ दिया। इसकी जानकारी वरिष्ठ अफसरों को भी नहीं दी। जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था।
9 अक्टूबर को सीएसपी पूजा पांडे और एसआई अर्पित भैरम ने यह 1.45 करोड़ रुपए की रकम जमा कराई थी। मामला सामने आने के बाद 9 अक्टूबर की रात को आईजी प्रमोद वर्मा ने थाना प्रभारी अर्पित भैरम समेत 9 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद 10 अक्टूबर को डीजीपी कैलाश मकवाना ने एसडीओपी पूजा पाण्डेय को भी सस्पेंड कर दिया था।
यह खबरें भी पढ़ें…
1. सिवनी में हवाला के 3 करोड़ में हेरफेर, आरोपी छोड़ा था
सिवनी जिले में 3 करोड़ रुपए के हवाला कांड में पुलिस ने एसडीओपी (CSP) पूजा पांडे समेत 6 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है। डीजीपी कैलाश मकवाना के निर्देश के बाद 11 पुलिस कर्मियों के खिलाफ डकैती, अवैध रूप से रोकना, अपहरण और आपराधिक षडयंत्र की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…
SDOP के केबिन में 3 करोड़ की डील..बंटवारे में बेइमानी
2. ‘तीन करोड़ में से 1.50 करोड़ तुम्हारे और 1.50 करोड़ हमारे।’
सिवनी की निलंबित एसडीओपी पूजा पांडे और हवाला कारोबारी के बीच इसी तरह की डील हुई थी। मगर, कारोबारी इस बात पर अड़ गया कि वो केवल 45 लाख रुपए ही देगा। इस डील के बीच मीडिया को इस बात की भनक लग गई और पूरे मामले का खुलासा हो गया। पढ़ें पूरी खबर…
3. तीन करोड़ पकड़े, आरोप-1.5 करोड़ खुद रखे
सिवनी के बंडोल एसडीओपी और थाना प्रभारी पर हवाला के डेढ़ करोड़ रुपए दबाने का आरोप लगा है। आरोप है कि अफसरों ने नागपुर के शख्स से करीब 3 करोड़ रुपए जब्त किए थे। रिपोर्ट में जब्ती सिर्फ एक करोड़ 45 लाख रुपए दिखाए। यही नहीं, आरोपी को भी बिना कार्रवाई छोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर…